जयपुर। ज्ञानशाला के आध्यात्मिक पर्यवेक्षक मुनि श्री उदित कुमार जी के सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद जयपुर के आयोजकत्व में आरोहण 2019 का आयोजन हुआ। इस सेमिनार में प्रतिभागी के रूप में किशोर एवं कन्या ए थे। मुनि श्री उदित कुमार जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि आरोहण नाम ही जीवन के विकास का है। हर युवा अपने जीवन में आरोहण करना चाहता वह अपनी योग्यता को विकसित कर आरोहण के सोपान को सर करते हुए शिखर को छुएं। कोई भी युवा अपने भीतर छुपी हुई क्षमता का गोपन करें अपनी योग्यता का भरपूर उपयोग करते हुए स्वयं के जीवन को रोशन करें और परिवार समाज एवं धर्म संघ का गौरव बढ़ाएं ।मुनि श्री पुलकित कुमार जी ने गीत के माध्यम से एवं मुनि श्री अनंत कुमार जीने जीने वक्तव्य के माध्यम से प्रेरणा दी। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्याधर नगर के महिला मंडल की बहनों के द्वारा हुआ। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्रेयांस पारख ने स्वागत भाषण दिया ।इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से समागत श्री अरुण जी सेठिया एवं जयपुर के श्रीमती जया सिंघी ने प्रशिक्षण दिया ।दिन भर चलने वाले इस सेमिनार में पर्सनालिटी डेवलपमेंट संबंधित क्विज, टैलेंट हंट, मैनेजमेंट गेम्स आदि कई कार्यक्रम आयोजित हुए ।कार्यक्रम के अंत में ओपन सेशन का खुले मंच का कार्यक्रम रखा गया जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने मन की बात खुले मन से पूछी और उनका समाधान दिया गया ।कार्यक्रम मे 111 किशोर एवं कन्याओं ने भाग लीया ।कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में तेरापंथ महिला मंडल से स्किन एवं शहर का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन छवि बैगानी ने किया।

