मुंबई: मुंबई और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार रात को भारी बारिश हुई जिससे शनिवार की सुबह सड़कों पर भारी जलभराव के साथ हुई। मौसम विभाग ने सोमवार तक शहर में भारी बारिश की चेतावनी दी है और रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अलावा घाटों समेत पश्चिम और मध्य महाराष्ट्र के इलाकों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4-5 अगस्त को भारी से बेहद भारी बारिश कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के कई इलाकों में हो सकती है। शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश के कारण मलाड, अंधेरी और दहीसर सबवे में यातायात प्रभावित है।

