By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीबी रोड के कोठे से छुड़ाई गई 7 साल की बच्ची
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

जीबी रोड के कोठे से छुड़ाई गई 7 साल की बच्ची

Last updated: August 3, 2019 12:14 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:7 साल की एक बच्ची को जीबी रोड के एक कोठे से दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली पुलिस ने मिलकर छुड़ाया है। बच्ची की मां ने आयोग में शिकायत दर्ज की थी कि उससे जबरन देह व्यापार करवाया गया और उसकी बच्ची को कोठे की मालकिन ने छीन लिया। महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कोठे की मालकिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आयोग का कहना है कि असम की रहने वाली महिला ने उन्हें बताया कि असम से दीपक नाम का एक शख्स नौकरी दिलाने के नाम पर महिला, उसके पति और बेटी को अपने साथ दिल्ली लाया। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उसने उन्हें फराह नाम की एक महिला से मिलवाया। फराह और दीपक उन्हें मजनूं का टीला ले गए, जहां दीपक रहता था। फराह ने महिला से होटल में नौकरी दिलवाने की बात की। उसने बेटी को स्कूल में दाखिला दिलाने के बहाने उससे कुछ कागजों पर साइन करवाए और उसके पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत सभी दस्तावेज ले लिए।
महिला ने बताया कि 2-3 दिनों के बाद फराह उसे उसकी बच्ची के साथ जीबी रोड के कोठा नंबर 40 में ले आई। महिला को बताया गया कि उसकी बेटी को स्कूल में भर्ती करवाएंगे और एक हॉस्टल में रखेंगे लेकिन बच्ची को महिमा नाम की एक महिला के घर पर रखा गया। वहीं, फराह ने उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया और नहीं मानने पर बेटी और पति को मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि जीबी रोड पर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया गया और 3 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक तक रोजाना 15-20 ‘कस्टमर’ के पास भेजा गया।
इसके बाद महिला अपने पति की मदद से किसी तरह जीबी रोड से भागने में सफल रही और उन्होंने तुरंत आयोग से शिकायत की। आयोग ने एक टीम बनाई और कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में संपर्क किया। जब आयोग और दिल्ली पुलिस की टीम जीबी रोड पर पहुंची, तो बच्ची वहां पर नहीं थी। काफी दबाव के बाद, महिला बच्ची को सामने लाई। महिला और उसकी बेटी को कमला मार्केट थाने लाया गया।
आयोग की चीफ स्वाति मालिवाल ने कहा, जीबी रोड पर 7 साल की बच्ची भी सुरक्षित नहीं है। इन सभी कोठों को तुरंत खत्म करना चाहिए। तस्करों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और महिलाओं-लड़कियों का पुनर्वास किया जाना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मालदीव से भागकर आए पूर्व उप-राष्ट्रपति को सुरक्षा बलों ने उनके देश भेजा
Next Article भारी बारिश से थमी मुंबई, रेड अलर्ट

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अब फिल्मों में भी दिखेगा क्लाइमेट चेंज! एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और UN क्लाइमेट चेंज एक मंच पर
entertainment
July 29, 2026
राजकुमार हिरानी की ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ को लेकर बड़ी खबर, कोरियन रीमेक पर शुरू हुई चर्चा
entertainment
July 29, 2026
अभय वर्मा ने मां को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा, कहा- आज जो हूं, उन्हीं की वजह से हूं
entertainment
July 29, 2026
‘ज़ीरो’ से ‘हीरो’ बनने की उम्मीद जगाता है ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का ट्रेलर, इमोशन, कॉमेडी और दमदार ड्रामे ने जीता दिल
entertainment
July 29, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?