नालासोपारा। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ मेवाड़, नालासोपारा के आनंद-अंबेश दरबार में प.पू. चरित्रशिला जी म.सा., प. पू. भक्तिशिला जी म. सा. एवं प.पू. मैत्रीशिला की म. सा. आदि ठाणा 3 के सानिध्य में धर्म-अध्यात्म एवं तपस्या की बहार चल रही है। साध्वीवृंद अपने प्रवचन के माध्यम से श्रावक-श्राविकाओं को सत्कर्मों व संस्कारों का संदेश दे रही हैं। शुक्रवार को उनके दर्शनार्थ वसई-विरार महानगर पालिका के महापौर आनंद-अंबेश दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद लिया एवं सभी को जीओ और जीने दो के सूत्र को अपनाने की बात कही।
उन्होंने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि मैं भले ही जैन धर्म से ताल्लुक नहीं रखता लेकिन बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखता हूं। जैन और बौद्ध धर्म में काफी समानता है। दोनों धर्मों के उद्देश्य जिओ और जीने दो के संदेश समान हैं तथा दोनों का उद्देश्य है कि सदैव निःस्वार्थ भाव से अच्छे काम करें ताकि मानव मात्र का भला हो सके।
इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अपने प्रवचन में चारित्रशिलाजी महाराज सा. ने फरमाया कि आज की युवा पीढ़ी बढ़ चढ़कर धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेकर जैन धर्म एवं महावीर स्वामी का नाम रोशन करना चाहिए। भक्तिशिला महाराज सा. ने अभय कुमार भवदेव का उदाहरण देते हुए समझाया कि उन्होंने किस तरह सत्कर्मों के जरिए अपने जीवन को मोक्ष की तरफ अग्रसर किया था। इसलिए महिलाओं, बच्चों, युवाओं सभी को धार्मिक सामाजिक, कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए ताकि देश व समाज में हम सभी का नाम रोशन हो। खासकर महिलाओं को इसका ध्यान रखना चाहिए क्योंकि नारी ही सब पर भारी है। वर्तमान में नारी परिवार व समाज को दिशा दे रही है।
वसई नवयुवक मंडल के अध्यक्ष नरेश चोरडिया ने अपने गीतिका के माध्यम से लोगों मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नालासोपारा संघ के अध्यक्ष रमेशचंद्र इंटोदिया, नेमीचंद इंटोदिया, बाबूलाल चोरडिया, नाथूलाल लोढ़ा, मुकेश सांखला, महावीर बोहरा, महावीर सिंघवी, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राकेश पामेचा, मंत्री लक्ष्मीलाल इंटोदिया, कोषाध्यक्ष ललित कोठीफोड़ा, संघ के मंत्री मनीष सांखला, भरत बोहरा, नरेंद्र लोढ़ा, महिला मंडल से लक्ष्मी इंटोदिया, कैलाश नवलखा, मंत्री व कोषाध्यक्ष के साथ पिंकी राजावत व पूरी महिला मंडल की टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन रमेश बोहरा ने किया। यह जानकारी नवयुवक मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष प्रवीण जैन ने दी।
नालासोपारा आनंद-अंबेश दरबार में पहुंचे महापौर रुपेश जाधव, कहा सभी को निःस्वार्थ भाव से अच्छे काम करना चाहिए

