सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: Basti News: भारी बारिश में भी 17 हजार मजदूरों से कराया काम! 14 ब्लॉकों में गड़बड़ी, सभी बीडीओ को नोटिस
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

Basti News: भारी बारिश में भी 17 हजार मजदूरों से कराया काम! 14 ब्लॉकों में गड़बड़ी, सभी बीडीओ को नोटिस

Neeraj UP Bureau
Last updated: November 5, 2026 5:02 pm
Neeraj UP Bureau
Share
2 Min Read
SHARE

नीरज राज/बस्ती। बस्ती जिले में 30 और 31 अक्टूबर को लगातार हुई भारी बारिश के दौरान भी वीबी-जी रामजी योजना के तहत हजारों मजदूरों की उपस्थिति दर्ज कर काम कराए जाने का मामला सामने आया है। जांच में 14 ब्लॉकों में 548 कार्यों पर 1,968 मस्टर रोल जारी होने और कुल 16,640 मानव दिवस दर्ज किए जाने की जानकारी मिली है। बारिश के दौरान दर्ज की गई मजदूरों की उपस्थिति और एनएमएमएस पोर्टल पर अपलोड तस्वीरों के परीक्षण में कई विसंगतियां मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्रम रोजगार संजय शर्मा ने जिले के सभी 14 खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बारिश में हाजिरी दर्ज करने पर उठे सवाल

जारी नोटिस में डीसी श्रम रोजगार ने कहा है कि 30 और 31 अक्टूबर 2026 को जनपद में भारी बारिश के दौरान संबंधित विकास खंडों में एनएमएमएस एप के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। जबकि इससे पहले ही बारिश के दौरान मजदूरों की हाजिरी दर्ज नहीं कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद पोर्टल पर उपस्थिति अपलोड किए जाने को गंभीरता से लिया गया है।

निगरानी में लापरवाही पर मांगा जवाब

नोटिस में बीडीओ स्तर से समुचित निगरानी नहीं किए जाने और जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने पर भी सवाल उठाए गए हैं। डीसी ने कहा है कि इस तरह की अनियमितताओं से पोर्टल की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। साथ ही सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की आशंका भी जताई गई है।

सभी 14 बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वे तीन दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय में उपलब्ध कराएं। अब इस मामले में संबंधित ब्लॉकों से मिलने वाले जवाब और आगे होने वाली विभागीय कार्रवाई पर नजर रहेगी।

TAGGED:Basti BDO NoticeBasti Latest NewsBasti MGNREGA NewsBasti newsVB-G RAM G Yojana

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article स्वयं – वी कनेक्ट ने विजिटर्स डे एवं पिनिंग समारोह का किया आयोजन
Next Article Basti News: मनरेगा के 7 कामों में 26.57 लाख का खेल! ग्राम प्रधान पर गिरी गाज, 8.85 लाख वसूली का आदेश
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026
Basti News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी के दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
state
November 5, 2026
Basti News: मनरेगा के 7 कामों में 26.57 लाख का खेल! ग्राम प्रधान पर गिरी गाज, 8.85 लाख वसूली का आदेश
state
November 5, 2026
स्वयं – वी कनेक्ट ने विजिटर्स डे एवं पिनिंग समारोह का किया आयोजन
social
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?