मुंबई। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अन्तर्गत आज आर्थर रोड जेल में नाशमुक्ति अभियान कार्यक्रम किया। कार्यक्रम मंगल शुरुआत रोशन मेहता , मनोहर कछारा, सुरेश मेहता , नरेंद्र मूणोत ने अणुव्रत गीत से की। अणुव्रत समिति की और से जेल सुपरिडेंट श्री हर्षद जी अहीरराव साहेब ,डिप्टी जेल सीनियर श्री प्रशांत पाटील साहेब , श्री जगताप साहेब का साहित्य एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मुख्य वक्ता डॉ. दिलीप जी सरावगी ने सर्व प्रथम क़ैदियों को योगा, एवं ध्यान के प्रयोग कराये।
अपने उद्बोधन में आपने कहा की ग़लत संगत से जुर्म कर आप यहाँ पहुँचे,विभिन्न उदाहरण से नशे से होने वाले दुष्परिणाम बताये। नशे से दूर रहने के उपाय बताये। शराब , गाँजा, हेरोइन , गुटखा , तंबाकू, खैनी , आदि नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे ऐसी प्रतिज्ञा करवाई एवं क्रोध नहीं करने के संकल्प कराये। यहाँ से घर जाने के बाद नेक और अच्छा जीवन जियेंगे।सभी के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे।
डिप्टी जेल अधीक्षक जगताप साहेब ने कहा की आपकी संस्था बहुत ही नेक कार्य कर रही है। छोटे छोटे सरल नियमों द्वारा इंसान मैन से गुड में बन सकता है।मानवता की सेवा का काम कर रहे है। आचार्य श्री महाश्रमण जी भी नैतिकता, सद्भावना , नशामुक्ति का संदेश देश विदेश में लगभग 60000 किमी की पदयात्रा कर मानवता का कल्याण कर रहें है। ऐसा सुनकर गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
और आशा व्यक्त की की आगे भी और ऐसे कार्यक्रम यहाँ आयोजित करे। क़ैदियों के लिए अणुव्रत समिति मुंबई ने केरम की व्यवस्था की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रमेश जी सोनी, मंत्री गणपत सोनी, क्षेत्रीय संयोजक नरेंद्र मुणोत एवं टीम का विशेष श्रम रहा। आभार महाराष्ट्र प्रभारी रोशन मेहता ने किया। ये जानकारी सहमंत्री राकेश बड़ाला ने दी।
आर्थर रोड जेल में अणुव्रत की गूंज

