मुंबई। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान एवं अणुव्रत समिति मुंबई के निर्देशन में कांजुरमार्ग क्षेत्र में जीवन विज्ञान दिवस का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अणुव्रत समिति कांजुरमार्ग के संयोजक संदीप बापना ने सभी का स्वागत करते हुए अणुव्रत आंदोलन एवं अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह की जानकारी दी तथा जीवन में संयम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में शंकर मारुति आहेर गुरुजी द्वारा योग एवं प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को समझा। इसके पश्चात रेखा जी चण्डालिया द्वारा प्रेक्षा ध्यान एवं कायोत्सर्ग के प्रयोग करवाए गए। इन प्रयोगों के माध्यम से मन की शांति, एकाग्रता एवं आत्म-जागरूकता का अनुभव कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और योग, प्राणायाम, ध्यान एवं कायोत्सर्ग के माध्यम से स्वस्थ तन, शांत मन एवं संतुलित जीवन की दिशा में एक सार्थक कदम बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में सह-संयोजक दिनेश जी सांखला, रमेश जी कटारिया, बाबूलाल जी कोठारी, भावना जी सांखला, मुदित जी कोठारी सहित अणुव्रत समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थितजनों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक अणुव्रत गीत के साथ हुआ।


