कोलकाता। अणुव्रत विश्व भारती समिति के निर्देशन मे अणुव्रत समिति कोलकाता के द्वारा -हमारी पीढ़ी -सशक्त पीढ़ी -नशा मुक्त परिवार- नया दौर -नई दौड़ मैराथन 3km का आयोजन Lions सफारी पार्क, रविंद्र सरोवर में भव्य रूप से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का आरंभ अणुव्रत गीत के संगान से प्रारंभ हुआ ।
कोलकाता समिति के अध्यक्ष श्री नवीन दुगड ने अपने स्वागत भाषण प्रेषित किया । अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रताप जी दुगड़ एवं मुख्य न्यासी श्री रतन जी दुगड, प्रायोजक श्री धर्मेन्द्र जी डागा , लायंस प्रेसिडेंट श्री अरविंद जी डागा एवं सभी संस्था के अध्यक्ष मंत्री पदाधिकारी गण एवं प्रतिभागियों का अभिवादन एवं दुपट्टा पहनना का स्वागत किया गया ।
श्री नवीन दुगङ ने कहा कि आज का यह आयोजन केवल एक मैराथन नहीं है यह नशे और ड्रग एडिक्शन के विरुद्ध जन जागरण का एक सशक्त अभियान है। हमारी यह दौड़ केवल कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए नहीं बल्कि समाज को एक सकारात्मक दिशा देने के लिए है ।
नशा मुक्ति परिवार बनाएंगे नशा मुक्त भारत के निर्माण में सहयोगी बनेंगे और सशक्त पीढ़ी के साथ विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाएंगे । कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह दुगङ ने अपने वक्तव्य में कहा कि देशभर में अणुव्रत समितियां नशा मुक्त परिवार एवं नशा मुक्त भारत बनाने में सक्रिय रूप से काम कर रही है उन्होंने अणुव्रत के आयाम के बारे में जानकारी दी ।
न्यासी श्री श्री रतन जी दूगड़, श्री अशोक जी मेहता ,श्री अरविंद जी डागा, कार्यक्रम के प्रायोजक श्री धर्मेंद्र जी डागा एवं खेल मंत्रालय के पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी एवं श्रीमती खुशबू गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ़ कोलकाता नॉर्थ ,श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा साउथ कोलकाता, टॉलीगंज सभा, तेरापंथ युवक परिषद,तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म महिला महिला मंडल साउथ कोलकाता की सक्रिय सहभागिता रही।
विशिष्ट महानुभाव की उपस्थिति में साउथ सभा के उपाध्यक्ष श्री कमल जी सेठिया ,टालीगंज सभा के अध्यक्ष श्री सुशील जी कोठारी ,तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री प्रशांत श्यामसुखा ,तेरापंथ प्रोफेशनल के अध्यक्ष श्री मनीष सेठिया, फेमिना अध्यक्ष श्रीमती नूतन दुगङ, टाटा मोटर के ईस्ट जॉन हेड श्री रणवीर कंवर एवं विभिन्न संस्थानों के, अणुव्रत परिवार के सदस्य उपस्थित थे । संख्या लगभग 700 की रही। कार्यक्रम में ड्रग्स एडिक्शन की प्लेज दिलाई गई ।सभी ने ऑनलाइन प्लेज भी ली।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रताप जी दुगड ने मैराथन को झंडी दिखाकर शुरुआत की। राष्ट्रगान का संज्ञान हुआ। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में श्री हिम्मत जी बरडिया ,श्री प्रकाश दुगङ, श्री कन्हैया लाल कोठारी , अजय पुगलिया , विनय सेठिया , रश्मी सुराणा ,श्री मोहित दुगङ , श्री अंकित दुगड ,श्री विवेक डागा ,देवांश दूगड़ एवं लाइन सफारी पार्क के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा किया।
सुरेन्द्र मुणोत मंत्री अणुव्रत समिति कोलकाता ने मैराथन में पधारे सभी का आभार प्रकट करते हुवे सफलतम कार्यक्रम हेतु धन्यवाद के साथ खुशी जाहिर की ।

