सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के पाँचवें दिन भायंदर में नशामुक्ति अभियान का सफल आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के पाँचवें दिन भायंदर में नशामुक्ति अभियान का सफल आयोजन

Last updated: October 6, 2026 9:49 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

भायंदर। अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में चल रहे अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के पाँचवें दिन अणुव्रत समिति, मुंबई (भायंदर) द्वारा नशामुक्ति अभियान का प्रभावशाली आयोजन भायंदर पूर्व स्थित एकता क्लासेस में किया गया।
इस कार्यक्रम में कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के लगभग 65 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, उससे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसान तथा नशे के जाल से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अणुव्रत समिति भायंदर की सह-संयोजिका कविता बेंगाणी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को अणुव्रत, अणुविभा तथा संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी और अणुव्रत के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता CA हर्षलजी चोपड़ा ने विद्यार्थियों के लिए दो ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक सत्र लिए। उन्होंने सरल एवं प्रभावी तरीके से वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को ड्रग्स के जाल, नशे की शुरुआत के कारणों, उसके दुष्परिणामों तथा उससे बचाव के उपायों के बारे में समझाया। साथ ही Peer Pressure, आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विद्यार्थियों से संवाद किया। दोनों सत्र अत्यंत इंटरैक्टिव रहे और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रभारी भूपेंद्रजी वाग्रेचा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही समिति की सदस्य सारिका लोढ़ा भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर भायंदर की संयोजिका डॉलीजी बैद ने CA हर्षलजी चोपड़ा, एकता क्लासेस के प्रबंधन एवं पूरी टीम, अणुव्रत मुंबई सेंट्रल टीम, समिति के सभी सदस्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब कोई गलत प्रलोभन दे या Peer Pressure में लाने की कोशिश करे, तब “NO” कहने का आत्मविश्वास कमजोरी नहीं, बल्कि आपकी ताकत है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन का सच्चा High नशे में नहीं, बल्कि अपनी उपलब्धियों, सपनों, खेल, संगीत, रचनात्मकता, अच्छी मित्रता और माता-पिता को गौरवान्वित करने में है। इसलिए हमेशा उस REAL HIGH को चुनें, जो आपको मजबूत, स्वस्थ और खुश बनाए।
एकता क्लासेस के प्रबंधन एवं पूरी टीम ने कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताते हुए अणुव्रत समिति के इस सार्थक प्रयास की सराहना की।
सम्पूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सफल, सार्थक एवं ज्ञानवर्धक रहा। विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता पैदा करने तथा उन्हें स्वस्थ, संयमित एवं संस्कारमय जीवन की ओर प्रेरित करने की दिशा में यह नशामुक्ति अभियान एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल सिद्ध हुआ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article डॉ. बलवंत चोरड़िया को अपोलो हॉस्पिटल ने प्रतिष्ठित सम्मान से किया सम्मानित
Next Article कोलकाता: नशे के खिलाफ जागरण हेतु उत्साह पूर्वक दौड़ का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

दूसरों से पहले स्वयं को करे अनुशासित : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 6, 2026
कोलकाता: नशे के खिलाफ जागरण हेतु उत्साह पूर्वक दौड़ का आयोजन
social
October 6, 2026
डॉ. बलवंत चोरड़िया को अपोलो हॉस्पिटल ने प्रतिष्ठित सम्मान से किया सम्मानित
Mumbai / Maharshtra
October 6, 2026
अणुव्रत उदबोधन सप्ताह: कोपरखैरने में अनुशासन दिवस मनाया गया
social
October 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?