सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जैन संस्कार विधि से युवालोक का लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जैन संस्कार विधि से युवालोक का लोकार्पण

Last updated: October 5, 2026 12:23 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

अहमदाबाद | अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, अहमदाबाद पूर्व द्वारा निर्मित “युवालोक” का लोकार्पण 3 अक्टूबर 2026 को तेरापंथ भवन, कांकरिया-मणिनगर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शासनश्री साध्वी श्री रामकुमारीजी की सहवर्ती साध्वी श्री आत्मप्रभाजी के मंगलपाठ से हुआ। तत्पश्चात उपासक प्राध्यापक एवं जैन संस्कार विधि के मुख्य प्रशिक्षक श्री डालिमचंदजी नवलखा ने जैन संस्कार विधि से लोकार्पण सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर उपासक संस्कारक श्री बाबूलालजी चोपड़ा एवं संस्कारक श्री पंकज डांगी भी उपस्थित रहे। इस शुभ अवसर पर मंगल भावना यंत्र की स्थापना अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजी मांडोत एवं तेरापंथ युवक परिषद्, अहमदाबाद पूर्व के अध्यक्ष श्री नलिनकुमार दूगड़ एवं उपाध्यक्ष प्रथम श्री दीपकजी बोथरा द्वारा की गई। युवालोक के निर्माण में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, कांकरिया-मणिनगर का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सभा के सहयोग, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से युवालोक की परिकल्पना साकार हो सकी।
इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए परिषद् ने सभा के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। युवालोक कार्यालय में आयोजित राउंड टेबल बैठक में कांकरिया सभा के अध्यक्ष श्री चम्पालालजी गांधी, अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजी मांडोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तृतीय श्री संदीपजी हिंगड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चतुर्थ श्री कमलेशजी भंसाली, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री प्रथम श्री विनयजी लिंगा, राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री द्वितीय श्री महेशजी परमार, शाखा प्रभारी श्री अर्पितजी नाहर, प्रबुद्ध विचारक श्री मुकेशजी गूगलिया, तेरापंथ युवक परिषद्, अहमदाबाद पूर्व के उपाध्यक्ष प्रथम श्री दीपकजी बोथरा एवं सभी संस्कारकों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजी मांडोत ने परिषद् के कार्यों की सराहना करते हुए संस्कार क्षेत्र में प्राप्त प्रथम पुरस्कार एवं त्यागी थर्सडे अभियान में सर्वाधिक सहभागिता के लिए मिले सम्मान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नवगठित परिषद् होने के बावजूद अहमदाबाद पूर्व ने संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने परिषद् के युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि वे इसी समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करते हुए परिषद् को श्रेष्ठ परिषदों की श्रेणी में स्थापित करें। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने युवालोक के शुभारंभ पर परिषद् को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सेवा, संस्कार एवं संगठन के क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित करते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की।
इस अवसर पर तेयुप अहमदाबाद पूर्व द्वारा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में 5 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के बैनर का अनावरण भी अभातेयुप के राष्ट्रीय प्रबंध मंडल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अभातेयुप के प्रबुद्ध विचारक श्री अशोकजी लूनिया, युवालोक के राष्ट्रीय सह-प्रभारी श्री दिलीपजी भंसाली, व्यक्तित्व विकास कार्यशाला के सह-प्रभारी श्री निकुंज पारीख, नेत्रदान के सह-प्रभारी श्री कुलदीप नवलखा, जैन तेरापंथ न्यूज़ के प्रतिनिधि श्री वीरेन्द्रजी मुनोत, अहमदाबाद के अभातेयुप सदस्य, कांकरिया सभा के मंत्री श्री चैनरूपजी दोषी एवं अन्य पदाधिकारीगण, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी तथा समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। पधारे हुए राष्ट्रीय नेतृत्व, कांकरिया सभा, सभी पदाधिकारियों, संस्कारकों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति हार्दिक आभार ज्ञापन ते यु प, अहमदाबाद पूर्व के मंत्री श्री शीतल डोसी ने किया।

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत नशा मुक्ति दिवस एवं मैराथन का भव्य आयोजन
Next Article जैन रथयात्रा में 50 हजार से अधिक धर्मप्रेमियों का उमड़ा सैलाब

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत सांप्रदायिक सौहार्द दिवस कार्यक्रम संपन्न
social
October 5, 2026
पर्यावरण शुद्धि के साथ मानसिक प्रदूषण दूर करने का आह्वान
social
October 5, 2026
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र दक्षिण मुंबई
social
October 5, 2026
जैन रथयात्रा में 50 हजार से अधिक धर्मप्रेमियों का उमड़ा सैलाब
social
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?