मुंबई। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में एवं अणुव्रत समिति, मुंबई – क्षेत्र ठाणे के द्वारा अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 4 अक्टूबर को उन्नति गार्डन, शास्त्री नगर, ठाणे (वेस्ट) में “एक कदम स्वस्थ जीवन की ओर – नशा मुक्त समाज का संकल्प” मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत कार्यकर्ताओं द्वारा अणुव्रत गीत के संगान से हुई।
अणुव्रत समिति मुंबई के अध्यक्ष श्रीमान रमेश जी सोनी के नेतृत्व में “नशा मुक्त युवा – सशक्त भारत” के संदेश के साथ नशे से दूर रहने का आव्हान किया साथ ही सभी सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारीयो,अणुव्रत के पदाधिकारीयो, कार्यकर्ताओ, प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया है , अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा ठाणे में 3 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया।
जिसमे प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पारितोषिक ,मेडल व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमान रोशन जी मेहता ने सभी को नशा न करने का संकल्प दिलाया। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दीपक जी डागलिया ने कहा – “जिसने सफलता का नशा चख लिया, उसे किसी अन्य नशे की जरूरत नहीं है।
” सहमंत्री श्री राकेश जी बडाला ने कविता द्वारा – “नशा दरिद्रता को निमंत्रण देता है, यह कभी लक्ष्मी को नहीं पाता।” इस कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मनोहर जी कच्छारा,मंत्री गणपत सोनी, कोषाध्यक्ष श्री सुरेश जी मेहता, सहमंत्री श्री राकेश जी बडाला, उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन जी चपलोत,acc माहराष्ट्र कंचन जी सोनी, सहमंत्री कमलेश दुग्गड , प्रचार मंत्री महावीर बड़ाला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अंजू कोठारी, श्री सुरेश बाफना, श्री ख्याली जी कोठारी, श्री सुशील जी हिरण, श्री दिलीप जी धींग, श्री वसंत जी कुमठ,ललिता सोनी अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दीपक जी डागलिया, श्री श्रवण जी चोरड़िया, श्री मुकेश जी धाकड़ संगठन मंत्री देवेंद्र जी लोढ़ा, ख्याली लाल जी कोठारी, श्री विनोद जी मेहता, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती संगीता जी चंडालिया एवं उनकी टीम, सभा अध्यक्ष श्री नरेश जी बाफना,मंत्री राजू बाफना, एवं उनकी टीम, अखिल भारतीय परिषद से अंकुर जी लुनिया, युवक परिषद अध्यक्ष राहुल ओस्तवाल ,पुनीत ओस्तवाल, टी पी एफ़ श्रेयांश धारीवाल, प्रियंका जैन ने वार्म अप व एक्सरसाइ बहुत अच्छे से करवाई, पारीख जी जैन एरोली से,विकास जी आच्छा, लक्ष्मी लाल सिंघवी, सुनील जी इन्टोदिया, दिलीप धींग ,वसंत कुमठ ,कोपरी से पंकज बाफना आलोक बाफना, नरेश सूर्या, दिनेश चोरड़िया,सेंट्रल से निर्मल ओस्तवाल,अनीता धारीवाल,कन्या मंडल किशोर मंडल के पदाधिकारी ठाणे समाज के अनेको कार्यकर्ता,अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र के संयोजक श्रीमान भंवरदास जी वैष्णव जैन, सह-संयोजक श्री सुभाष जी हिंगड़, श्री प्रवीण जी डांगी, श्री सुखिया जी मांडोत, जोन प्रभारी श्री रतन जी कच्छारा, श्रीमती विमला जी हिरण, अणुव्रत समिति के संयोजक सहसंयोजक जॉन प्रभारी वह अनेकों कार्यकर्ताओ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में सहमंत्री श्री कमलेश जी दुग्गड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अच्छी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। मैराथन में, क्लासेस टीचर्स, डॉक्टर संगठन के लगभग 40 डॉक्टर व प्रतिभागियों की उपस्थिति रही, सभी प्रतिभागियों को टीशर्ट व नाश्ता ,अल्पाहार और कोल्ड ड्रिंक दिए गए, इस मैराथन के लिए लगभग 250 का रजिस्ट्रेशन पहले हुआ और तत्काल रजिस्ट्रेशन में 60 /70 लोगों ने तत्काल रजिस्ट्रेशन हुआ ।
इस प्रकार नशा मुक्त भारत मैराथन दौड़ का सफल आयोजन अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा किया गया मंच का कुशल संचालन अणुव्रत समिति क्षेत्र ठाणे की सह संयोजक व एंकर श्रीमती प्रिया जी मुथा ने किया।सभी अणुव्रत समिति मुंबई के कार्यकर्ताओं व ठाणे समाज के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफलतम हो पाया जय अणुव्रत। 

