By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एक्सिस बैंक ने बढ़ाया नेटवर्क, 8 राज्यों में 50 नई शाखाओं का किया शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Business

एक्सिस बैंक ने बढ़ाया नेटवर्क, 8 राज्यों में 50 नई शाखाओं का किया शुभारंभ

Neeraj UP Bureau
Last updated: August 20, 2026 3:13 pm
Neeraj UP Bureau
Share
4 Min Read
SHARE

देश के विभिन्न राज्यों में नई शाखाओं के जरिए शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच होगी और मजबूत

नागपुर:- भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह समारोह के तहत, देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने देश भर में 50 नई शाखाओं का उद्घाटन किया। यह विस्तार विविध भौगोलिक क्षेत्रों और आर्थिक केंद्रों में ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान करने के लिए एक्सिस बैंक के निरंतर निवेश को प्रदर्शित करता है।

जैसे-जैसे भारत अपनी विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है, ज्‍यादातर लोगों का औपचारिक बैंकिंग प्रणाली से जुड़ना आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बना हुआ है। शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों में फैली ये नई शाखाएँ ग्राहकों के करीब बैंकिंग सेवाओं का संपूर्ण दायरा लेकर आएँगी, जो बैंक के तकनीक-संचालित डिजिटल इकोसिस्टम को और मजबूत करेंगी।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और झारखंड में स्थित इन शाखाओं को एक सहज बैंकिंग अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एटीएम, सुगम इंफ्रास्ट्रक्चर, डोरस्टेप बैंकिंग सुविधाओं और क्षेत्रीय भाषाई सहायता से लैस, ये शाखाएँ ग्राहकों की सुविधा, समावेशन और स्थानीय बाजार की जरूरतों पर बैंक के ध्यान को और मजबूत करती हैं।

इस अवसर पर, एक्सिस बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री मुनीश शारदा ने कहा, “जैसे-जैसे भारत आगे बढ़ रहा है, देश के विकास में और लोगों की ज़रूरतों को पूरा करने में बैंकों की बड़ी भूमिका है। ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ के दौरान 50 नई शाखाएँ खोलना यह प्रदर्शित करता है कि जहाँ भी विकास हो रहा है और जहाँ ग्राहकों को हमारी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, हम वहाँ पहुँचना चाहते हैं। इसके साथ ही, हम ऐसी नई सुविधाओं पर काम कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों के लिए बैंकिंग पहले से ज़्यादा आसान, सुरक्षित और काम की बन सके।”

देश भर में अपनी मजबूत जमीनी उपस्थिति के साथ, एक्सिस बैंक ने बड़े पैमाने के विस्तार को ग्राहकों से निकटता के साथ जोड़ना जारी रखा है। लगभग 5.4 करोड़ ग्राहकों को अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे इस बैंक का घरेलू नेटवर्क 30 जून, 2026 तक 6,295 शाखाओं और 12,564 एटीएम एवं कैश रीसाइकलर्स तक पहुँच गया है, जिसमें लगभग 48% शाखाएँ ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों में स्थित हैं। इस नेटवर्क को 685 जिलों में फैली बैंक की 2,937 भारत बैंकिंग शाखाओं के नेटवर्क से और भी मजबूती मिलती है, जो इसे विविध भौगोलिक क्षेत्रों और आर्थिक वर्गों के ग्राहकों को अपनी सेवाएँ प्रदान करने में सक्षम बनाती है।

एक्सिस बैंक ने सेल्फ-सर्विस, मोबाइल और शाखा-आधारित समाधानों के संयोजन के माध्यम से ग्राहकों के बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाना जारी रखा है। बैंक ने एक्सप्रेस बैंकिंग लॉबी की शुरुआत की है, जो कि कॉम्पैक्ट, सेल्फ-सर्विस डिजिटल लॉबी हैं। ये खाते खोलने, तुरंत कार्ड जारी करने, नकद लेनदेन और बिल भुगतान जैसी सेवाओं के लिए 24 घंटे पहुँच प्रदान करती हैं। इन नवाचारों को बैंक के मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म ‘ओपन बाय एक्सिस’ का सहयोग प्राप्त है, जिसके 1.6 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। इसके अलावा, बैंक का ब्रांच ऑफ द फ्यूचर दृष्टिकोण डिजिटल रूप से सक्षम सेवाओं और ग्राहकों के अनुरोधों के त्वरित समाधान पर ध्यान केंद्रित करता है।

अपने ‘दिल से ओपन’ दर्शन से मार्गदर्शित, एक्सिस बैंक क्षमताओं में निवेश कर रहा है, जो कि फिजिकल बैंकिंग के भरोसे और डिजिटल सॉल्यूशंस की सुविधा को एक साथ लाता है। यह देशभर में ग्राहकों के लिए सार्थक मूल्य पैदा कर रहा है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण, तप अभिनंदन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण, तप अभिनंदन
social
August 20, 2026
बिहार में विभिन्न मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन, हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव फिर रिहा
national
August 20, 2026
लव लॉटरी का टीज़र आउट: शादी, एलिमनी और पुरुष अधिकारों पर गंभीर सवाल करती है फ़िल्म
entertainment
August 19, 2026
साधना सरगम की आवाज में कृष्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’ रिलीज
entertainment
August 19, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?