मुंबई। रविवार, 21 जून 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कांदिवली प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन एवं सी ए इंस्टिट्यूट ,प्रेक्षाध्यान स्वास्थ्य केंद्र ,प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र अशोकनगर, प्रेक्षा वाहिनी कांदिवली के द्वारा योगा फॉर हेल्दी एजींग
इस वर्ष की थीम पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय सभी सभा संस्थाओं का विशेष सहयोग रहा ।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक श्री पारसमल दुगड़ ने ‘त्रिपदी वंदना’ से किया गया। और योग दिवस के महत्व को समझाया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री श्री पियुष गोयलजी व नगर सेवक संजय उपाध्याय जी की उपस्थिति रही। इस अवसर पर साध्वी श्री प्रियंवंदाजी ने अपना उद्बोधन देते हुए योग के महत्व के बारे में बताया।
केन्द्रीय मंत्री श्री पियुष गोयलजी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 21 जून को योग दिवस घोषित करवाया तथा आज देश में ही नहीं विश्व के 170 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है तथा स्वस्थ रहने के लिए योग के उपयोग बतायें।
वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक श्री पारसमल दुगड़ व प्रशिक्षिका विमला देवी दुगड़ ने वार्म अप व सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया।
श्री पारसमल जी दुगड़ ने प्रभावशाली आसन व छोटी और सरल क्रियाओं से कैसे निरोगी रहें यह बताया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए योग थेरेपिस्ट अंजलि जैन ने सूर्य नमस्कार के 5 चक्र संपन्न कराए, जिसमें 3 बार पारंपरिक और 2 बार सहज (सॉफ्ट) सूर्य नमस्कार करवाये तथा बैठकर और लेटकर किए जाने वाले आसनों का क्रम चलाया।
डब्ल्यूआईआरसी, आईसीएआई के सदस्य,तेरापंथी सभा मुंबई, तेरापंथी सभा,तेरापंथ युवक परिषद,तेरापंथ महिला मण्डल,TPF, किशोर मंडल,कन्या मंडल, प्रेक्षाध्यान केन्द्र अशोक नगर कांदिवली व सभी संघीय संस्थाऐं के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी का आभार ज्ञापन तेयुप अध्यक्ष आशीष श्री श्रीमाल ने किया।
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांदिवली तेरापंथ भवन में विशेष योग कार्यक्रम हुआ आयोजित

