By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: “अनुगूंज” में गूंजे सेवा-संस्कार के संकल्प, सुरेन्द्र कोठारी बने मुंबई तेरापंथ सभा के नए अध्यक्ष
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

“अनुगूंज” में गूंजे सेवा-संस्कार के संकल्प, सुरेन्द्र कोठारी बने मुंबई तेरापंथ सभा के नए अध्यक्ष

Last updated: June 22, 2026 3:20 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

​मुंबई। सेवा का संकल्प, समर्पण की भावना और सामाजिक विकास के दृढ़ निश्चय के साथ श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई के सत्र 2026-28 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह “अनुगूंज – दायित्व के संकल्पों की” कांदिवली स्थित तेरापंथ भवन में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वीश्री विद्यावतीजी (द्वितीय) आदि साध्वीवृन्द के पावन सान्निध्य में यह गरिमामय आयोजन एक ऐतिहासिक अवसर बन गया।
भक्तिमय और मंगलमय शुभारंभ
इस पावन कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र एवं राष्ट्रगान से हुआ। तत्पक्षात् महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण एवं सुगायिका मीनाक्षी भुतोड़िया ने भक्ति गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। संघ गान के पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष माणक धींग ने उपस्थित श्रावक समाज का आत्मीय स्वागत किया और नई टीम को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समीरजी वकील ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया।

​साध्वीवृंद का प्रेरणादायी पाथेय
कार्यक्रम में साध्वीश्री प्रियंवदाजी ने अपने मंगल उद्बोधन में कहा कि नवमनोनीत अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी अनुभवी, समर्पित एवं परिपक्व व्यक्तित्व के धनी हैं। वे अपने कार्यकाल को यशस्वी बनाते हुए धर्मसंघ की गौरववृद्धि करेंगे और समाज को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने पूरी टीम को गुरु इंगित और निर्देश के अनुरूप आस्था, समर्पण, मधुर वाणी और उदारता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

साध्वीश्री प्रेरणाश्रीजी, साध्वीश्री मृदुयशाजी एवं साध्वीश्री ऋद्धियशाजी ने भी अपने आध्यात्मिक मंगलभावों से उपस्थित समाज को अनुप्राणित किया। अंत में शासनश्री साध्वीश्री विद्यावतीजी ने नवमनोनीत टीम को श्रम, समय नियोजन और संगठित कार्यशैली के साथ समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

​पद एवं गोपनीयता की शपथ
इसके पश्चात मुख्य समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी को निवर्तमान अध्यक्ष श्री माणक धींग ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी ने अपनी संपूर्ण नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को संकल्पों की शपथ दिलाई।
नई कार्यकारिणी एवं समितियों की घोषणा
शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी ने अपनी सशक्त टीम की घोषणा की, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं: ​मंत्री: गौतम डांगी, ​कोषाध्यक्ष: रिंकू बापना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: विनोद बोहरा, दिनेश सुतरिया, महेन्द्र तातेड़, बाबूलाल समदरिया, सतीश मेहता, चैनरूप दुगड़ और गणपत डागलिया। इसके साथ ही संगठन के सुचारू संचालन हेतु मार्गदर्शक, उपाध्यक्ष, चिंतन समवाय समिति, सहमंत्री, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, केन्द्रीय समन्वयक, संरक्षक, परामर्शक और विभिन्न समितियों के संयोजकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई।
आगामी दो वर्षों का सेवा रोडमैप
साध्वीश्री के प्रेरक शब्दों को आत्मसात करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कोठारी ने आगामी दो वर्षों की सुविचारित कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभा का उद्देश्य समाज एवं परिवारों का सर्वांगीण विकास है। महासभा के आयामों को गति देने के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति, युवा विकास तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के क्षेत्रों में प्रभावी कार्य किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मुंबई के इतने विशालतम तेरापंथ समाज को देखते हुए समाज हित की विभिन्न परियोजनाओं जैसे पॉडकास्ट आदि को भी कार्ययोजना में समाहित किया जाएगा। उन्होंने निवर्तमान टीम के प्रति मुक्तकंठ से आभार भी व्यक्त किया।
​गणमान्य जनों की उपस्थिति और शुभकामनाएं
इस विशेष अवसर पर तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष मेघराज धाकड़ एवं मंत्री जगदीश परमार, पूर्व अध्यक्ष भीकमचंद नाहटा, के.एल परमार, अर्जुन चौधरी, जैन विश्व भारती के महामंत्री सलील लोढ़ा, कोठारी परिवार से भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष भूपेश कोठारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नई टीम को हार्दिक शुभकामना दी।
​शपथ ग्रहण के इस ऐतिहासिक अवसर पर सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद कच्छारा, भंवरलाल कर्णावट, सुनील कच्छारा, नरेन्द्र तातेड, अभातेयुप के सहमंत्री अंकुर लुनिया, भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूलाल बाफना, टीपीएफ के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कोठारी , महासभा के पूर्व महामंत्री रमेश सुतरिया, अभातेयुप के पूर्व अध्यक्ष संदीप कोठारी, अणुव्रत विश्व भारती के महामंत्री मनोज सिंघवी, प्रेक्षा फाउंडेशन से गौरव कोठारी, भिक्षु मित्र मंडल कैलवा से कमलेश बोहरा, तेरापंथी सभा सांताक्रूज से ख्यालीलाल कोठारी, स्थानकवासी समाज से ललिता सोनी, टीपीएफ मुंबई जोन से कमल मेहता, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश सोनी, बिनोल जैन मित्र मंडल से अर्जुन सोनी, एवं इनके अलावा समाज के एवं विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे एवं शुभकामना प्रेषित की !

​सफल प्रबंधन
इस संपूर्ण भव्य आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से सफल बनाने में विनोद बोहरा, गौतम डांगी, रिंकू बापना, दिनेश सुतरिया, महेन्द्र तातेड़, मनीष कोठारी, भूपेश कोठारी, सतीश मेहता, कैलाश बेताला, दीपक परमार, राकेश सिंघवी, यश बापना, अंकित दूगड़, सुनील संचेती, अशोक कोठारी एवं अजय डांगी सहित अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं ने उल्लेखनीय और प्रशंसनीय भूमिका निभाई।
शपथ ग्रहण समारोह के इस विशेष प्रसंग पर आयोजित आतिथ्य व्यवस्था का गौरवमय सौजन्य श्री सुरेन्द्रकुमारजी – स्व. श्रीमती पुष्पादेवी कोठारी, मनीष-ममता, भूपेश-मोनल (केलवा-सांताक्रूज) परिवार की तरफ से रहा। कार्यक्रम की सफलता में मुंबई सभा के ऑफिस स्टाफ हरि, कामिनी, सारिका एवं फाउंडेशन से अर्जुन का भी विशेष सहयोग रहा। साथ ही कैटरिंग की सुचारू व्यवस्था में श्री दिनेश चौधरी एवं उत्कृष्ट फोटोग्राफी सेवा में शर्मा जी ने अपनी सराहनीय भूमिका निभाई।
​”अनुगूंज” का यह आयोजन केवल एक शपथ समारोह नहीं, बल्कि मुंबई तेरापंथ समाज के लिए एक नई और गौरवशाली सामाजिक यात्रा का प्रेरणामय शुभारंभ सिद्ध हुआ।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांदिवली तेरापंथ भवन में विशेष योग कार्यक्रम हुआ आयोजित
Next Article दक्षिण मुंबई सभा एवं तेयुप का संयुक्त शपथ समारोह का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन
social
June 24, 2026
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में आयेगा लीप
entertainment
June 24, 2026
‘कम बोलो, सीधा कमाल करो’ – रचित सिंह ने नचिकेत सामंत का डायरेक्शन स्टाइल बताया
entertainment
June 24, 2026
विवान शर्मा बन गए ‘राख’ की रूह, दिल दहला देने वाली अपनी परफॉर्मेंस के साथ
entertainment
June 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?