चेंबूर (मुंबई)। चेंबूर क्षेत्र में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा एवं मार्गदर्शिका श्रीमती शांताजी पुगलिया, श्रीमती समृद्धि जी बोकाडिया एवं श्रीमती रेखाजी सियाल का आगमन हुआ।
तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा अतिथियों का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई, तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष श्रीमती ममता जी कच्छारा ने अपने स्वागत वक्तव्य के माध्यम से सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया। कन्या मंडल की बहनों ने ओजस्वी गीतिका प्रस्तुत कर वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया।
चेंबूर की सहमंत्री श्रीमती मित्तल जी बापना ने पीपीटी के माध्यम से मंडल के विगत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात श्रीमती समृद्धि जी बोकाडिया ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया। श्रीमती रेखाजी सियाल ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के ऑनलाइन कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी को उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षा श्रीमती शांताजी पुगलिया ने अपनी शालीनता एवं सहजता से बहनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में चेंबूर की प्रचार-प्रसार मंत्री श्रीमती पूजा जी सियाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती कंचनजी सोनी, कल्पना जी परमार, कांताजी बड़ाला, कुसुमजी हिरण, विद्याजी कोठारी सहित अनेक बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रिपोर्टर दीपक राठौड़
चेंबूर में तेरापंथ महिला मंडल की संगठन यात्रा गरिमा व उत्साह के साथ संपन्न

