पैन-इंडिया अवॉर्ड विनिंग सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर’का ट्रेलर मुंबई में एक भव्य समारोह में लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद रहे। यह फिल्म अमेरिकन अभिनेत्री जो शर्मा का पैन-इंडिया डेब्यू है। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में १५ अवॉर्ड मिल चुके हैं, जबकि जो शर्मा को ५ बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
इवेंट के दौरान जो शर्मा ने मीडिया और दर्शकों के लिए एक खास प्रतियोगिता की घोषणा की। उन्होंने सभी को ट्रेलर देखकर किलर का अंदाज़ा लगाने के लिए आमंत्रित किया। सही जवाब देने वाले विजेता को फिल्म रिलीज से पहले ₹१ लाख का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
इस अवसर पर जो शर्मा ने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए बेहद खास है क्योंकि यह मेरा डेब्यू है। कहानी में कई लेयर्स और सस्पेंस है। हम चाहते हैं कि दर्शक फिल्म रिलीज से पहले ही इस मिस्ट्री का हिस्सा बनें, इसलिए हमने यह प्रतियोगिता शुरू की है।” मुख्य अतिथि मनोज नंदवाना, जो फिल्म को नॉर्थ इंडिया में रिलीज करेंगे, ने कहा, “हिंदी फिल्म मार्केट में कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा के प्रति दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, खासकर साउथ फिल्मों के प्रभाव के बाद। दर्शक अच्छी और एंगेजिंग कहानियों के लिए सिनेमाघरों में आ रहे हैं, और ‘‘एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर’ में वह अपील मौजूद है।”
फिल्म का निर्माण और निर्देशन मोहन वडलापटला ने किया है। यह एक सस्पेंस-ड्रिवन मर्डर मिस्ट्री है, जिसकी कहानी हैदराबाद में घटित होती है, जहां एक सीरियल किलर मशहूर पेंटिंग्स की तर्ज पर हत्याओं को अंजाम देता है, जिससे शहर में दहशत फैल जाती है। फिल्म में एसीपी कृष्णा और क्राइम जर्नलिस्ट राधा अलग-अलग एंगल से इस केस की जांच करते हैं, जो आगे चलकर कई चौंकाने वाले खुलासों और मनोवैज्ञानिक ट्विस्ट्स तक पहुंचती है। किलर के लगातार चैलेंज के बीच कहानी एक रोमांचक और अनपेक्षित क्लाइमैक्स की ओर बढ़ती है। ‘एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर’ 8 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा

