गोरेगांव {मुंबई} विकास धाकड़/अभातेमम के तत्वावधान में श्रेत्र गोरेगांव में 2025-27 की संगठन यात्रा हुई। ABTMM महामंत्री श्रीमती रचना जी हिरण, कार्यसिति सदस्य समृद्धि जी बोकाडिया एवं रेखा जी सियाल की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत बहिनों द्वारा प्रेरणा गीत से हुई। महिला मंडल अध्यक्ष डिम्पल जी हिरण द्वारा सभी का स्वागत किया गया।
मंत्री कल्पना जी चोरड़िया द्वारा गतिविधियों की जानकारी दी गई। समृद्धि जी एवं रेखा जी ने ABTMM द्वारा संचालित निर्देशित कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं प्रश्न भी पूछे। महामंत्री रचना जी द्वारा गोरेगांव की गतिविधियों की सार संभाल के साथ ही श्रेत्र गोरेगांव की महिला मंडल की सभी बहनों को प्रोत्साहित किया गया एवं दिशा निर्देश भी दिए गए। बहिनों की जिज्ञासाओं का समाधान भी हुआं।
संगठन यात्रा का प्रमाण पत्र भी दिया गया। आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष कांता जी सिसोदिया ने किया। मंच संचालन प्रचार मंत्री ममता जी चिप्पड़ ने किया। गोरेगांव टॉप 9 से उपाध्यक्ष मीना गोखरू,सह मंत्री रेखा सेठिया, सह मंत्री आशा धाकड़, संगठन मंत्री पिंकी सांखला एवं कार्यकारिणी से प्रतिमा सांखला,मंजू A सिंघवी,नीलम कोठारी, अंजू चंडालिया, सरोज तलेसरा,शीलू चंडालिया,भावना सांखला,, साधना धाकड़, रेखा सिंघवी एवं महिला मंडल से मीना धींग,पुष्पा सांखला,टीना बाफना, पायल राठौड़,अंजू गोखरू, प्रीति बेद की उपस्थिति रही।

