नाथद्वारा। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा संचालित और तेरापंथ युवक परिषद नाथद्वारा द्वारा समर्थित एटीडीसी का जैन संस्कार विधि से हुआ भव्य शुभारंभ। अभातेयूप राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन मांडोत ने सभी का स्वागत करते हुए एटीडीसी की स्थापना की यात्रा को बताते हुए सभी युवाओ को इससे अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया। तेरापंथ युवक परिषद नाथद्धारा के अध्यक्ष श्री प्रकाश मेहता, सभाध्यक्ष श्री विश्वजीत कर्णावट, उद्घाटनकर्ता श्री दिनेश पोखरना परिवार , ATDC राष्ट्रीय प्रभारी श्री पीयूष लूनिया, जोनल इंचार्ज श्री संदीप हिंगड़, पेसिफिक ग्रुप से डॉ वासनी जी, श्रीनाथजी मंदिर ट्रस्ट से श्री सुधाकर शास्त्री, श्री अंबालाल लोढा ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अभातेयुप महामंत्री श्री सौरभ पटावरी ने अवगत करवाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय के संकल्प को क्रियान्विति का रूप देते हुए मात्र 108 दिन के अंदर मेवाड़ क्षेत्र में दूसरे ATDC का शुभारंभ किया गया है । आभार अभातेयुप सदस्य और नाथद्वारा एटीडीसी प्रभारी श्री भूपेश खमेसरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अभातेयुप से श्री अभिषेक पोखरना, श्री जितेश पोखरना, श्री अजीत छाजेड़, श्री आशीष दक, श्री कुलदीप मारू, श्री अभिषेक संचेती, श्री अशोक चोरड़िया , श्री सुनील चंडालिया, डॉ टीम सहित प्रबंध मंडल एवं नाथद्वारा समाज की उपस्थिति रही ।
नाथद्वारा में एटीडीसी का जैन संस्कार विधि से हुआ शुभारंभ

