मुंबई। दिनांक 26 जनवरी 2026 को महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल ने अपना 77वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति से मनाया। समारोह का शुभारंभ प्रातः विद्यालय प्रांगण में किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के अतिथि गण श्री समीर वकिलवाला जी , श्री मानकजी धींग, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री नितिनजी तड़ाके तथा ट्रस्टीगण द्रारा ध्वजारोहण किया गया।
सभागृह में आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन के पदाधिकारी कार्याध्यक्ष श्री गणपत लालजी डागलिया , उपाध्यक्ष श्री सी .ए. सुमेर जी सुराणा ,श्री रमेशजी मेहता ,महामंत्री श्री लक्ष्मीलाल जी डागलिया , चैयरमेन डॉ. एस. के. जैन और आदरणीय ट्रस्टी पधारे।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों ने नवकार मंत्र से की । स्वागत गीत ,और एक चलचित्र प्रस्तुत किया गया (sign langauge) इशारे से बातचीत के महत्व पर प्रकाश डाला गया । आदरणीय डॉक्टर एस० के० जैन महोदय ने सभी विद्यार्थियों को एवं सभागृह में उपस्थित सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और उन्होंने शिक्षकों की भी बहुत सराहना की | हमारे मुख्य अतिथि , तेरापंथ महासभा के उपाध्यक्ष श्री समीरजी वकील वाला ने भी गणतंत्र दिवस पर सभी को बधाई दी | और हमारे महाप्रज्ञ स्कूल के बच्चों की बहुत सराहना की | उन्होंने कहा कि महाप्रज्ञ स्कूल के बच्चे मेहनत, अनुशासन और एकता का सुंदर उदाहरण हैं। उनका व्यवहार, लगन और सीखने की इच्छा हम सभी को गर्व महसूस कराती है।
विद्यालय में आए विशिष्ठ अथिति श्री मानिकजी धींग ने सबसे पहले सबको गणतंत्र दिवस की बधाई दी उन्होंने अपने प्रेरणादायक भाषण में संविधान की मूल भावना, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। निर्देशिका महोदया डॉ . वनीता मनसुखानी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहाँ कि बच्चों में अनुशासन होना अनिवार्य है और बच्चों की जिम्मेदारी है कि अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहे। प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती सरोज माचाड़ो ने गणतंत्र दिवस पर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और एक स्वतंत्र भारत के ऊपर प्रभावपूर्ण भाषण दिया। छात्रा निरोशा आचार्य ने सभी आए लोगों को धन्यवाद दिया एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम् से समारोह का समापन हुआ।


