सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एक साल, कई रोल्स: एक्टिंग डेब्यू से वर्ल्ड टूर तक, बर्थडे पर मुन्नवर फ़ारूक़ी का रिफ्लेक्शन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

एक साल, कई रोल्स: एक्टिंग डेब्यू से वर्ल्ड टूर तक, बर्थडे पर मुन्नवर फ़ारूक़ी का रिफ्लेक्शन

Last updated: January 28, 2026 6:14 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

आज अपना जन्मदिन मना रहे एक्टर मुन्नवर फ़ारूक़ी इस बार किसी ग्रैंड पार्टी के मूड में नहीं हैं। बड़े जश्न की जगह मुन्नवर ने फैसला किया है कि वह अपना खास दिन अपने बेहद करीबी दोस्तों और परिवार के साथ सादगी से मनाएंगे। लगातार व्यस्त और कामयाब रहे साल के बाद, मुन्नवर ने अपने टाइट शेड्यूल से थोड़ा ब्रेक लेकर अपनों के साथ इस नए साल की शुरुआत करने का मन बनाया है।
प्रोफेशनल फ्रंट पर बीता साल मुन्नवर के लिए काफी इवेंटफुल रहा। उन्होंने फ़र्स्ट कॉपी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और बाद में इसका दूसरा सीज़न भी आया। एक्टिंग के साथ-साथ मुन्नवर ने अपनी पहली इंटरनेशनल स्टैंड-अप वर्ल्ड टूर भी पूरी की, जहां उन्होंने कई देशों में परफॉर्म किया। इसके अलावा, वह पति पत्नी और पंगा, द सोसाइटी सीज़न 1, हफ्ता वसूली जैसे पॉपुलर रियलिटी शोज़ को भी होस्ट करते नज़र आए।
पिछले साल को याद करते हुए मुन्नवर ने कहा कि वह अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए बेहद आभारी हैं। उन्होंने साझा किया। “पिछला साल मेरे लिए बहुत खास और बेहद बिज़ी रहा। फ़र्स्ट कॉपी के साथ मेरा पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट करना और उसके दोनों सीज़न्स को इतना प्यार मिलना, फिर अपनी स्टैंड-अप कॉमेडी को पहली इंटरनेशनल वर्ल्ड टूर तक ले जाना, यह सब मेरे लिए सीख और ग्रोथ से भरा रहा। मैं दर्शकों का दिल से शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मुझे इतने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर अपनाया और तरह-तरह का काम करने का मौका दिया। इस साल मैं कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहता हूं और खुद को क्रिएटिवली चैलेंज करना चाहता हूं। फिलहाल तो बस इतना ही चाहा कि अपने बिज़ी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ सादगी से अपना बर्थडे मना लूं।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो मुन्नवर के पास एक्टिंग, कॉमेडी और म्यूज़िक से जुड़े कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स लाइन-अप हैं। इनमें महेश मांजरेकर के साथ अंगड़िया और द सोसाइटी सीज़न 2 शामिल हैं। इसके अलावा वह कुछ और अनाउंस न हुए प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आ गई ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट, 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचेगा धमाल!
Next Article उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026″ के अंतर्गत जीतो लेडीज़ विंग नॉर्थ द्वारा आयोजित “सायबर पीस यात्रा” से साइबर जागरूकता का सशक्त संदेश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताहः भिवंडी में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
‘रामायणम्’ के मेकर्स ने जारी किया अरुण गोविल का नया पोस्टर, आइकॉनिक राम से अब बने अयोध्या के राजा दशरथ
entertainment
October 7, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताहः  कांजुरमार्ग में जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
social
October 7, 2026
आर्थर रोड जेल में अणुव्रत की गूंज
social
October 7, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?