सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘वेलकम टू द जंगल’ ने आधिकारिक तौर पर अपनी थिएटर रिलीज़ डेट लॉक कर दी है। यह बहुप्रतीक्षित कॉमेडी एंटरटेनर 26 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
दावा किया जा रहा है कि फिल्म में अनफिल्टर्ड कॉमेडी, बड़े पैमाने का पागलपन, हाई-ऑक्टेन एक्शन और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट। अनोखे हास्य, अजीबो-गरीब परिस्थितियों और ज़बरदस्त कॉमिक टाइमिंग के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ को एक पूरी तरह का फैमिली एंटरटेनर के रूप में बनाया गया है, जो हंसी, मस्ती, धमाके और म्यूज़िक से भरपूर होगा।
फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और इसमें बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी एन्सेम्बल स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज़, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफ़ताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फ़रीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, अर्जुन फिरोज़ खान, स्व. पंकज धीर, सुधेश बेरी, हेमंत पांडे, ज़ाकिर हुसैन, सयाजी शिंदे सहित कई अन्य कलाकार अभिनय कर रहे हैं। इतने बड़े कलाकारों का एक साथ आना अपने आप में इस फिल्म को मेगा एंटरटेनर बना देता है।
ए.ए. नाडियाडवाला और स्टार स्टूडियो 18 द्वारा प्रस्तुत कैप ऑफ गॉड फिल्म्स और सीता फिल्म्स के सहयोग से बनी यह फिल्म बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप और सीता फिल्म्स की प्रोडक्शन है। ‘वेलकम टू द जंगल’ को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 26 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।
आ गई ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट, 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचेगा धमाल!

