पालघर। अणुव्रत अनुशास्ता, युगप्रवर्तक आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुयोग्य सुशिष्य मुनि श्री अनंतकुमार जी ठाणा-2 के पावन सान्निध्य में योगक्षेम अणुव्रत संगठन यात्रा का आयोजन शनिवार, दिनांक 10 जनवरी 2025 को प्रातः 11.30 बजे तेरापंथ भवन, पालघर में अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ।
मुनि श्री का सान्निध्य कार्यक्रम का केंद्रबिंदु रहा। उनके प्रेरणाप्रद मार्गदर्शन ने उपस्थित अणुव्रत कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों को नैतिक मूल्यों, आत्मसंयम, अनुशासन एवं संगठनात्मक एकता के प्रति नव ऊर्जा प्रदान की। मुनि श्री ने अपने आध्यात्मिक सान्निध्य से यह संदेश दिया कि अणुव्रत केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि जीवन जीने की शुद्ध एवं व्यावहारिक शैली है। इस गरिमामयी अवसर पर अणुव्रत संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पधारे वरिष्ठ पदाधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्रीमान महावीर जी बड़ाला (मीडिया प्रभारी, अणुविभा), श्रीमती कंचन जी सोनी (एसीसी प्रभारी, महाराष्ट्र राज्य), श्रीमान रोशन जी मेहता (राज्य प्रभारी, महाराष्ट्र राज्य), श्रीमान देवेंद्र जी लोढ़ा (संगठन मंत्री, अणुव्रत समिति मुंबई) एवं श्री जसराज जी छाजेड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अणुव्रत समिति पालघर के मंत्री श्री जयेश राठौड़ द्वारा किया गया। स्वागत भाषण में अणुव्रत समिति पालघर के अध्यक्ष श्री हितेश सिंघवी ने मुनि श्री के सान्निध्य को पालघर के लिए सौभाग्य बताते हुए संगठन यात्रा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान अणुव्रत गीत का सुमधुर सामूहिक गायन सह मंत्री श्रीमती सविता सिंघवी, सह मंत्री श्रीमती खुशी बोराणा एवं प्रचार मंत्री श्रीमती भावना घाटावत द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने वातावरण को भावविभोर कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए सभाध्यक्ष श्री चतुर तलेसरा, श्री देवीलाल जी सिंघवी, श्रीमती कंचन जी सोनी, श्री देवेंद्र जी लोढ़ा, श्री रोशन जी मेहता एवं श्री जसराज जी छाजेड़ ने मुनि श्री के मार्गदर्शन में अणुव्रत आंदोलन की निरंतर प्रासंगिकता, संगठनात्मक मजबूती एवं समाज में नैतिक चेतना जागृत करने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती सविता सिंघवी ने आभार ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुनि श्री, सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। संपूर्ण आयोजन मुनि श्री के सान्निध्य में आध्यात्मिक प्रेरणा, संगठनात्मक चेतना एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुपम उदाहरण बना। संगठन यात्रा के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अणुव्रत समिति के अध्यक्ष मंत्री के साथ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंघवी, सह मंत्री सविता सिंघवी, सह मंत्री खुशी बोराणा, प्रचार मंत्री भावना घाटावत, कार्यकारिणी सदस्य गजसुख बोराणा, मयूर चपलोत, अणुव्रत समिति पूर्व अध्यक्ष देवीलाल सिंघवी, अणुव्रत समिति पूर्व मंत्री रचना सिंघवी, सभाध्यक्ष चतुर तलेसरा, मंत्री दिनेश राठौड़, कोषाध्यक्ष प्रकाश बाफना, महिला मंडल अध्यक्षा रंजना तलेसरा, मंत्री राजश्री शाह, ज्ञानशाला संयोजिका संगम बदामिया, युवक परिषद मंत्री विक्रम बाफना की गरिमामय उपस्थिति रही।
मुनि श्री अनंतकुमार जी ठाणा-2 के सान्निध्य में योगक्षेम अणुव्रत संगठन यात्रा का प्रेरणादायी आयोजन

