पर्वत पाटिया। मकर संक्रांति के अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा सेवा दान का कार्यक्रम देवत्त गांव में आयोजित किया गया। अध्यक्ष सुमन जी ने संस्था के बारे में गांव वासियों को जानकारी दी एवं नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षित करने की प्रेरणा दी।
परामर्शक कुसुम जी बोथरा ने 4 फरवरी कैंसर डे पर आयोजित महिला मंडल द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान के तहत pap smear टेस्ट के बारे में जानकारी दी एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी उसके पश्चात सभी गांव वासियो में राशन की सामग्री, कपड़े, बच्चों को बिस्कुट तिल के लड्डू आदि महिला मंडल की बहिनों द्वारा वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम के संयोजक अंजू जी धाकड़ चेष्टा जी कदमालिया ने सभी दानदाताओं एवं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगी बने सभी का आभार ज्ञापन किया । महिला मंडल मंत्री मधु झाबक ने दोनों संयोजक का आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि पर्वत पाटिया महिला मंडल द्वारा हर वर्ष ऐसे सेवा के कार्य सभी के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं कार्यक्रम में 25 बहिनों की उपस्थिति रही जिसमें युवति बहिनों का विशेष उत्साह देखने को मिला।
अर्जन संग विसर्जन की भावना को विकसित करता तेरापंथ पर्वत पाटिया महिला मंडल

