पालघर! श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा पालघर द्वारा मुनिश्री अनंत कुमार जी मुनिश्री जैनम कुमार जी के सान्निध्य में पालघर शहर के नवनिर्वाचित नगराध्यक्ष, नगरसेवक और गणमान्य लोगों का स्वागत सम्मान कार्यकम तेरापंथ भवन में 10 जनवरी शनिवार को आयोजित किया गया। मुनिश्री जी के पावन पाथेय से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ कर उपस्थित समाज सेवकों को प्रेरणा पाथेय प्रदान किया।
सभाध्यक्ष चतुर जी तलेसरा ने सभी का स्वागत किया नव निर्वाचित नगराध्यक्ष श्री उत्तम जी घरत, गट नेता श्रीमती उज्वला जी काले, नगरसेवक श्री रईस खान, नगरसेवक श्री राजू पाटिल, जैन समाज से निर्वाचित नगरसेविका श्रीमती पुष्पा परमार, किराना रिटेल एसोसिएशन से श्री. सवाराम जी चौधरी, होलसेल एसोसिएशन से श्री. भगवानलाल जी सिंघवी आदि गणमान्य व्यक्तियों का साहित्य और उपरणा से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री भगवानलाल जी सिंघवी और आभार ज्ञापन सभा मंत्री श्री. दिनेश राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में श्रावकों के साथ शहर के गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी योगेश राठौड़।
पालघर में तेरापंथी सभा द्वारा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

