पालघर! श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के निर्देशानुसार तेरापंथी सभा पालघर के तत्वावधान में प्रशिक्षक एवं मुख्य व्यक्ता उपासक श्री राहुल जी खोखावत के विशेष उपस्थिति में रविवार 28 दिसंबर 2025 शुभ 9:30 से 1:30 बजे तक 4 सत्रों में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।
सभा अध्यक्ष चतुर जी तलेसरा ने सभी का स्वागत करते हुए उपासक श्री राहुल जी खोखावत का परिचय दिया। मुख्य व्यक्ता उपासक श्री राहुल जी खोखावत जी ने तेरापंथ मेरापंथ के कार्यशाला में 4 सत्र क्रमानुसार तेरापंथ दर्शन के तहत धर्म की कसौटी, साध्य, साधन मीमांसा, दान और दया का विश्लेषण, तेरापंथ और प्रतिमा पुजा आदि विषयों पर विवेचन करते हुए PPT द्वार प्रोजेक्टर के माध्यम से बहुत ही रोचक एवं सुंदर तरीके से अवगत कराया।
सभा प्रभारी श्री दिलीप जी राठौड़ की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभा, महिला मंडल, तेयुप, अणुव्रत समिति के साथ बोईसर, दहानू के श्रावकों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सुंदर संचालन सभा मंत्री दिनेश राठौड़ ने किया। समाचार प्रदाता मीडिया प्रभारी योगेश राठौड़।
पालघर में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन

