By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उच्चतम न्यायालय ने अरावली के संबंध में अपने निर्देशों, समिति की रिपोर्ट के कार्यान्वयन पर रोक लगायी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

उच्चतम न्यायालय ने अरावली के संबंध में अपने निर्देशों, समिति की रिपोर्ट के कार्यान्वयन पर रोक लगायी

Last updated: December 29, 2025 3:08 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को अरावली पहाड़ियों की संशोधित ‘परिभाषा’ से संबंधित अपने पिछले निर्देशों और एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी। अदालत ने अरावली के संबंध में उठ रही चिंताओं का हवाला देते हुए कहा कि संशोधन का गलत अर्थ निकाला जा रहा है कि इससे पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में अनियमित खनन की अनुमति मिल सकती है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और ए जी मसीह की एक अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि संशोधित परिभाषा को लागू करने से पहले और स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। पीठ ने टिप्पणी की, “हम यह आवश्यक समझते हैं कि समिति की सिफारिशों और इस अदालत के निर्देशों को स्थगित रखा जाए।” अदालत ने अरावली की अद्यतन परिभाषा के संबंध में ‘जांच या पुनरीक्षण’ की आवश्यकता वाले मुद्दों का अध्ययन करने के लिए एक नयी विशेषज्ञ समिति के गठन का भी आदेश दिया। पीठ ने केंद्र सरकार, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और हरियाणा की सरकारों को नोटिस भी जारी किए। उच्चतम न्यायालय ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 21 जनवरी को सूचीबद्ध किया है।
संशोधित परिभाषा के तहत केंद्र सरकार की ओर से जारी अधिसूचना पर कार्यकर्ताओं और वैज्ञानिकों द्वारा विरोध और चिंता जताए जाने के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए यह कार्यवाही शुरू की गई थी। पिछले महीने, उच्चतम न्यायालय ने अरावली की संशोधित परिभाषा को स्वीकार कर लिया था और केंद्र को क्षेत्र में किसी भी नई खनन गतिविधियों की अनुमति देने से पहले स्थायी खनन के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया था। केंद्र की ओर से पेश होते हुए महाधिवक्ता तुषार मेहता ने अदालत को सूचित किया कि स्थायी खनन योजना को पहले ही स्वीकार कर लिया गया है। मुख्य न्यायाधीश ने हालांकि रेखांकित किया कि समिति की रिपोर्ट और अदालत की पिछली टिप्पणियों को गलत समझा जा रहा है। उन्होंने कहा, “कुछ स्पष्टीकरणों की आवश्यकता है और कार्यान्वयन से पहले एक निष्पक्ष, तटस्थ और स्वतंत्र विशेषज्ञ की राय पर विचार किया जाना चाहिए।”

 

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पालघर में तेरापंथ मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन
Next Article उन्नाव दुष्कर्म कांड: कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत के आदेश पर लगायी रोक

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?