महेश प्रताप/ बस्ती ( उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश में हो रहे विद्यालय मर्जर नीति के विरोध में बस्ती जनपद में भारी बारिश में भी अधिकारों के प्रति सचेत बुद्धजीवियों का उमड़ा जनसैलाब हजारों की संख्या में व सामाजिक संगठनों के लोग विद्यालय बचाओ संघर्ष समिति बस्ती के नेतृत्व में उपस्थित हो कर सरकार की शिक्षा से बेदखल करने की नीति का विरोध करते हुए जिलाधिकारी बस्ती के मध्यम से राष्ट्रपति, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।
सामाजिक संगठन भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सचान ने कहा कि सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो मुख्यमंत्री कार्यालय पर चलकर घेराव किया जाएगा। वहीं बुद्धिस्ट संगठन के शैलेंद्र कुमार अंबेडकर ने बताया कि शिक्षा को इस कदर खत्म किया जा रहा है जिससे दलित के बच्चों को शिक्षा से दूर किया जा सके क्योंकि प्राइवेट विद्यालय में पढ़ने के लिए अधिकतर एससी एसटी ओबीसी के लोगों के पास कितना पैसा नहीं होता है कि वह प्राइवेट विद्यालय में पढ़ सके अधिकतर प्राथमिक विद्यालय में ही दलित समाज के बच्चे ही पढ़ते हैं इसके लिए हम लोग जिला अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करते हैं कि विद्यालय को मर्जर वा बंद करने से रोका जा सके जिससे दलित समाज के बच्चे भी पढ़ सके। बामसेफ Ds4 व बहुजन मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष आर के आरतियन ने अपनी बात मीडिया में रखा।
स्कूल मर्जर वा बंद करने को लेकर जिले में धरना प्रदर्शन

