एक ऐसी इंडस्ट्री में जहाँ अक्सर सब कुछ फॉर्मूले पर चलता है, कुब्रा सैत हमेशा अपनी राह पर चली हैं – अनपेक्षित, बेबाक और पूरी तरह से यादगार। सैक्रेड गेम्स की कुकू के किरदार की तीव्र छाप हो या एंसेंबल ड्रामाज में उनकी सहज मौजूदगी – कुब्रा उन दुर्लभ कलाकारों में हैं जो खामोशी में भी गहराई, धार और सच्चाई लेकर आती हैं। उनके जन्मदिन पर आज हम सिर्फ एक अदाकारा का जश्न नहीं मना रहे- हम एक कलाकार का जश्न मना रहे हैं, जिसने समय लिया, खुद को तराशा, और अब एक के बाद एक तीन अलग-अलग और दमदार प्रोजेक्ट्स के साथ स्क्रीन पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। 2025 शायद कुब्रा सैत के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो – और ये रही इसकी वजह
1) सन ऑफ सरदार 2
सन ऑफ सरदार की मशहूर मस्ती एक बार फिर लौट रही है-इस बार और भी ज़्यादा जोश और ट्विस्ट के साथ। इस एंटरटेनर में कुब्रा सैत महविश के किरदार में एक ताज़गी और ऊर्जा लेकर आ रही हैं। अजय देवगन, रवि किशन और मृणाल ठाकुर जैसे स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए, ट्रेलर से ही साफ है कि कुब्रा अपने स्वैग, स्मार्टनेस और सेंसिटिविटी के साथ एक अलग छाप छोड़ने वाली हैं। 1 अगस्त 2025 को जब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, तैयार रहिए ढेर सारी हँसी और कुब्रा के यादगार परफॉर्मेंस के लिए।
2) है जवानी तो इश्क होना है
डेविड धवन की मस्तीभरी, रंगीन दुनिया में – जहाँ कॉमेडी, केमिस्ट्री और कन्फ्यूजन का कॉकटेल होता है-कुब्रा सैत इस बार सरप्राइज़ पैकेज के तौर पर एंट्री ले रही हैं। वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के साथ इस बिग-स्क्रीन एंटरटेनर में कुब्रा अपनी कॉमिक टाइमिंग और ग्लैमर से सबको हँसाने के लिए तैयार हैं।
3) द ट्रायल्स सीज़न 2
द ट्रायल्स की कल्ट सक्सेस के बाद इसका सीक्वल और बड़ा, और ज़्यादा इंटेंस हो गया है। काजोल और कुब्रा सैत की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है, जहाँ कुब्रा एक बार फिर सना शेख के रोल में लौटेंगी। उनकी सिग्नेचर चार्म और दमदार परफॉर्मेंस इस बार और भी गहराई से देखने को मिलेगी।
4) प्रकाश झा के साथ एक अनटाइटल्ड वेब शो
हालाँकि मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज़्यादा खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये कन्फर्म हो चुका है कि कुब्रा ने प्रकाश झा के निर्देशन में अपना अगला वेब शो शूट कर लिया है। यह सीरीज़ एक ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित सामाजिक-राजनीतिक ड्रामा बताया जा रहा है। झा की कड़ी सच्चाई दिखाने वाली कहानी और कुब्रा के इंटेंस अभिनय के साथ, यह शो उनके करियर में एक नया अध्याय जोड़ सकता है। कुब्रा सैत ने हमेशा अपने नियम खुद बनाए हैं, और अब जब उनके पास इतनी अलग-अलग और दमदार भूमिकाओं की लिस्ट है – वह उन चुनिंदा अभिनेत्रियों की कतार में शामिल हो रही हैं जो क्लास और मास दोनों को एक ही आत्मविश्वास से निभा सकती हैं।
ये साल सिर्फ उनका नहीं- एक नई कुब्रा की दस्तक है।
सन ऑफ सरदार 2 से द ट्रायल्स सीज़न 2 तक: आइए नज़र डालते हैं बर्थडे गर्ल कुब्रा सैत की अपकमिंग लाइन-अप पर

