मुंबई। परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण के सुशिष्य मुनि श्री कुलदीपकुमार जी, मुनि श्री मुकुल कुमार जी एवं मुनि श्री अनंतकुमार जी, मुनि श्री जैनम कुमार जी का आध्यात्मिक मिलन विलेपार्ले स्थित गोयल निवास में हुआ । कार्यक्रम में मुंबई सभा के पूर्व मंत्री दीपक डागलिया, दक्षिण मुंबई तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुरेश डागलिया, मंत्री दिनेश धाकड़, उपाध्यक्ष नितेश धाकड़, युवक परिषद अध्यक्ष गिरीश शिसोदिया, उपासक अशोक बरलोटा, महिला मंडल अध्यक्षा लतिका डागलिया, वनिता धाकड़, आदि उपस्थित थे । सभा अध्यक्ष ने दोनों सिंघाडो को दक्षिण मुंबई में प्रवास हेतु निवेदन अर्ज किया।

