महेश प्रताप, बस्ती /(यूपी)। आंखों के प्रति जागरूकता फैलाने व आंखों से संबंधित बीमारियों का इलाज के लिए समाजसेवी उमाशंकर पटवा द्वारा जिले में तमाम जगहों पर नेत्र चिकित्सा का शिविर लगाया जा रहा है जिसमें जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले लिया। शिविर में आंखों से संबंधित सारे जांच, दवा, चश्मा दिया जा रहा है आवश्यकता पड़ने पर ऑपरेशन भी करवाने की बात वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा की गई।
इसी कड़ी में जनपद के टिनिच बैतोहा ( शिवगढ़) में भी उमाशंकर पटवा द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जब डॉक्टर से जानकारी लिया गया गया तो डॉक्टर ने बताया कि यह समाजसेवी उमाशंकर पटवा द्वारा निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया है और पूरे जिले में जगह-जगह सिविर लगा करके जरूरतमंदों को दवा दिया जा रहा है और जिस व्यक्ति को मोतियाबिंद हो जा रहा है उसे ऑपरेशन करने के लिए यहां से गाड़ी लेकर अस्पताल पर जाएगी और फिर ऑपरेशन करा करके फिर आपके घर पर छोड़ देगी।
आपको बता दें कि यह वही समाजसेवी है जो सर्दियों में गरीबों के लिए कंबल लॉकडाउन के समय प्रदेश प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेश में भी उत्तर प्रदेश के हंसी मजदूर को राशन मुहैया कराते है।
जरूरतमंदों के लिए नेत्र शिविर का किया गया निःशुल्क आयोजन

