उदयपुर। अखिल भारतीय कोंग्रेस कमिटी की सदस्या व महाराष्ट्र प्रदेश की महासचिव श्रीमती सुमन अग्रवाल ने राजस्थान के चुनाव प्रचार मैं ज़ोर शोर से भाग लिया।
पूर्व सांसद व केंद्रीय मंत्री प्रफ़ेसर गिरिजा व्यासजी के विधान सभा छेतर (उदयपुर शहर) मैं उनके साथ जन सम्पर्क पद यात्रा की और आम लोगों से मिल कर ,भारतीय राष्ट्रीय कोंग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। आबू रोड से पाली ज़िल्हा एवं चिट्टोरगर से उदयपुर शहर,इन सभी जगहों पर प्रचार प्रसार किया ।
इस दौरान सुमन अग्रवालजी का कहना है की लोगों से उन्हें बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला और कोंग्रेस पार्टी की तरफ़ लोगों का झुकाव नज़र आया। उदयपुर मैं उनकी मुलाक़ात,अशोक गहलोतजी और रघुवीर सिंघजी मीना से भी हुई।

