चेन्नई। सावन मिलन के अंतर्गत राजस्थली क्लब का “सावन में लग गयी धुन” कार्यक्रम रविवार को “पर्ल बैंक्वेट” में आयोजित हुआ।।
कार्यक्रम में लगभग 135 सदस्यों ने भाग लिया। मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंगलाचरण का संगान रचना नाहटा एंड टीम ने किया। अध्यक्ष नरेंद्र जी बैद ने पधारे हुए सभी क्लब सदस्यों का स्वागत अभिनन्दन किया।
तत्पश्चात कार्यकारिणी टीम का परिचय एवं इस वर्ष नए जुड़े सदस्यों का परिचय मंच पर बुलाकर करवाया गया। गणेश वंदना पर अंजलि गुलगुलिया ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, शिव स्तुति पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति युक्ता छाजेड़ द्वारा की गई, सावन की मस्ती पर जागृति दुगड़,छवि तातेड़,आकांक्षा तातेड़ एवं अंजलि गुलगुलिया ने ग्रुप डांस किया।
उसके बाद आज के कार्यक्रम की जान “सफर बैंड” का परिचय सुरेश तातेड़ ने दिया। “सफर बैंड” द्वारा प्रस्तुत शानदार मधुर संगीत लगभग डेढ़ घंटे तक चला, लोगों ने नाचते झूमते हुए कार्यक्रम का भरपूर लुफ्त उठाया। टीम राजस्थली द्वारा सफर बैंड का सम्मान किया गया
मंत्री अशोक तातेड़ ने सावन के गीत की मधुर प्रस्तुति के साथ पधारे हुए सभी महानुभावों को दिल से धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेसअप के लिए अलग अलग 5 कैटेगरी में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पूरे कार्यक्रम में लजीज हाईटी व डिनर की व्यवस्था की गई थी। संयोजकद्वय श्री गुलाब गुलगुलिया एवं श्री संतोष सेठिया ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
“सावन में लग गयी धुन”- राजस्थली क्लब चेन्नई का शानदार आयोजन

