सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तुर्की के PAK समर्थित स्टैंड पर भारत का जवाब, PM मोदी ने रद्द की अपनी यात्रा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

तुर्की के PAK समर्थित स्टैंड पर भारत का जवाब, PM मोदी ने रद्द की अपनी यात्रा

Last updated: October 20, 2019 7:22 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एदोर्गान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर मुद्दा उठाने और तुर्की द्वारा फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) बैठक में खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रस्तावित तुर्की यात्रा को रद्द कर दिया है। पीएम मोदी एक बड़े निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए 27-28 अक्तूबर को सऊदी अरब जा रहे हैं। उन्हें वहां से तुर्की जाना था, लेकिन अब वह वहां नहीं जाएंगे। पीएम की इस यात्रा के रद्द होने से साफ है भारत और तुर्की के संबंध अब बेहद तल्ख हो गए हैं।

द्विपक्षीय वार्ता के लिए पीएम मोदी की यह पहली तुर्की यात्रा थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय वार्ता के लिए तुर्की की यह पहली य़ात्रा होती। उन्होंने 2015 में जी-20 समिट के लिए तुर्की का दौरा किया था। इसके अलावा ओसाका में इस साल जी-20 से इतर पीएम मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एदोर्गान से मुलाकात की थी। इससे पहले जुलाई, 2018 में रेसेप तैयप एदोर्गान ने भारत का दो दिवसीय दौरा किया था। विदेश मंत्रालय ने इस दौरे के रद्द होने की खबरों पर साफ तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, ‘यह दौरा फाइनल ही नहीं हुआ था, ऐसे में रद्द होने का कोई सवाल ही नहीं उठता।’

मलेशिया और तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र में लिया था भारत विरोधी स्टैंड
गौरतलब है कि मलेशिया और तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के मसले पर भारत के खिलाफ स्टैंड लिया था। जिसके बाद भारत सरकार ने मलयेशिया और तुर्की से आयात पर पाबंदी का भी फैसला लिया है। तुर्की को भारतीय नौसेना के लिए वॉरशिप बनाने की डील गंवानी पड़ गई है।  भारत सरकार मलयेशिया से पाम ऑइल के इंपोर्ट को सीमित करने पर विचार कर रही है। इसके अलावा कई अन्य उत्पादों के इंपोर्ट पर भी पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। हालांकि, आयात पर पाबंदियों को देखते हुए मलेशिया नरम पड़ गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ऑपरेशन क्लीन मनी के तहत दर्ज मामलों के निपटारे की डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ने की संभावना: सीबीडीटी
Next Article 2 करोड़ की जाली करंसी के साथ 4 गिरफ्तार

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

समता का साधक स्वतंत्र होता है परतंत्र नहीं होता: साध्वी श्री उदितयशा जी
social
September 10, 2026
ट्रिप्लिकेन तेरापंथ भवन में पर्युषण महापर्व के अंतर्गत सामायिक दिवस का आयोजन हुआ
social
September 10, 2026
विलेपार्ले {मुंबई}: सामायिक दिवस पर समता एवं कषाय मुक्ति की साधना का दिया संदेश
social
September 10, 2026
दक्षिण मुंबई: समायिक दिवस पर धर्माराधना से गूंजा महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल
social
September 10, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?