By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तथास्तु भव बना हजारों बेसहारों का सहारा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

तथास्तु भव बना हजारों बेसहारों का सहारा

Last updated: May 2, 2020 8:43 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
लॉकडाउन के समय सोशल मीडिया के द्वारा पूरे भारत मे पहुंचाई राहत सामग्री

नई दिल्ली:कहते हैं बीज छोटा होता है पर वही विराट वृक्ष का रूप धारण करता है। हीरा छोटा होता है पर उसी के द्वारा बड़े – बड़़े पहाड़ों को काटा जाता है। वैसे ही कोंरोना जैसी महामारी के समय एक छोटा सा एन.जी.ओ. तथास्तु भव के द्वारा एक विराट पहल की गई और सोशल मीडिया का सम्यक उपयोग कर लॉकडाउन के समय हजारों बेसहारों का सहारा बनते हुए उन तक राहत साम्रगी पंहुचवाई।
तथास्तु भव संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र कोठारी ने बताया कि हमारी संस्था और फाईट अगेंस्ट कोविड-19 गुप ने मिलकर हजारो टन राशन और फूट पैकट जरूरत मंद लोगों तक पहुचाये हैं। उन्होने कहा कि
फेसबुक, ट्विटर और टेलीग्राम के माध्यम से आने वाली रिक्वेस्ट को जांच कर उन तक राज्य सरकार, स्वयं सेवी संस्थाओं के हजारों कार्यकत्ताओं के माध्यम से सही जगह और सही समय पर साम्रगी पहुंचायी जाती थी। जितेन्द्र कोठारी ने पूरे देश में समन्वय के इस कार्य को आंजाम देने वालों की चर्चा करते हुए बताया कि फाईट अग्रेंस्ट कोविड-19 गुप में प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर, यूपीएस सी की तैयारी करने वाले विद्यार्थी और सैकड़ों स्वंय सेवी सस्थाओं को जोड़ा गया। प्रत्येक सस्था और प्रशासनिक अधिकारियों के अपने नेटवर्क का उपयोग कर उनके क्षेत्र के जरूरत मंद लोगों की जरूरतों को पूरा किया गया। उन्होनें बताया कि गुप में विशेषज्ञ एलोपैथी और आयुर्वेदिक डॉक्टरों के द्वारा कोरोना के लक्षणों वाले प्रारंभिक दौरे के लोगों को चिकित्सीय सलाह भी प्रदान की गई। जिससे शुरुआत में ही इस महामारी की चेपेट मे आने से अपने आपको बचाया जा सका। तथास्तु भव के मुख्य कार्यकर्त्ता रहे योगेश गर्ग , जो अभी आई.एफ.एस अफसर के तौर पर नियुक्त हुए हैं, ने बताया कि संगठन मे शक्ति होती है यह सुना था पर इस महामारी के समय हमने सबको मिलकर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया और यह प्रेरणा क्रियान्वित होते देखकर उस संगठन की शक्ति का साक्षात अहसास कर बहुत खुशी का अनुभव हो रहा हैं।
करोल बाग दिल्ली मे वितरण के कायों को संचारित करने वाले इस गुप के अग्निवेश, राजस्थान के बीकानेर से सत्यन्द्र सिंह, अलवर से निकिता सिंह, उत्तर प्रदेश से दीपक गौर , झांसी से हिमांशु राजन इन सभी का कहना था कि इस वैश्विक समस्या के समय यतकिंचित हम सहयोग कर पाये यह हमारे लिए गौरव की बात है। हम देश के लिए सम्प्रदायिक भेद भाव भूलाकर साथ आये और एक-दूसरे का सेतु बनाकर समस्या का समाधान किया , इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती हैं।

क्या करता है तथास्तु भव NGO :तथास्तु भव संस्था के अध्यक्ष जितेंन्द्र कोठारी ने बताया कि हमारी संस्था ट्रस्ट एक्ट मे 2014 को रजिस्टर करवाई गई थी। पीछले 5 वर्षों मे हमने शिक्षा, चिकित्सा और प्रतिभा विकाश पर कार्य किया है। स्लम की प्रतिभाओं को विश्व मंच तक लाने के लिए तैयार करते है। संस्था इसके लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम और मंचीय कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होनें बताया कि यह संस्था नोन गवरमेंट ऑर्गनाइजेशन है। अभी तक किसी भी गतिविधि के लिए सरकार की सहायता नही ली गई हैं। संस्था के पास नीति आयोग का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और 80 G का सर्टिफिकेट भी उपलब्ध हैं। 80 G के कारण डोनेशन देने वालों को टैक्स छूट प्राप्त होती हैं।

कहां-कहां हैं संस्था की ब्रांच:संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र कोठारी के अनुसार संस्था दिल्ली में अपना मुख्य कार्यलय रखती हैं। उसके बाद हरियाणा के हिसार, राजस्थान के बीकानेर और उदयपुर मे ब्रांच खोली गई हैं। जयपुर, मुम्बई, पुना और कोलकत्ता मे ब्रांच खोलने की योजना चल रही है। इन ब्रांचेज में कार्यकर्ताओं के द्वारा स्लम एरिया में जाकर गतिविधि चलाई जाती है।
कौन-कौन जुड़े हैं इस अभियान में:संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र कोठारी ने बताया कि कोरोना महामारी के समय हेल्प करने वाले फाईट अगेंस्ट कोविड-19 गुप में डिप्टी कलेक्टर डॉक्टर नितिन, यूपी के आई.ए.एस. अफसर शिव शर्मा, बिहार रेवन्यू सर्विस के मयूर, पुना के आई. आर. एस. मुकुल , गुजरात केडर के आई पी एस विजय, हरियाणा के आई.एफ.एस योगेश गर्ग, फिजिसियन डॉक्टर प्रेमजीत सिंह , डॉक्टर शोभांगी , डॉक्टर स्नेह , डॉक्टर सोनल , डॉक्टर जितेन्द्र पांडे , डॉ. आशीष चड्डा सहित सैकड़ों स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधिगण सेतु का काम कर रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जावड़ेकर ने कहा- जब तक वैक्सीन नहीं मिलता, तब तक वायरस के साथ जीना पड़ेगा
Next Article आरोग्य सेतु ऐप पर बढ़ी राजनीति, ओवैसी के बाद अब राहुल गांधी ने उठाए प्राइवेसी से जुड़े सवाल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?