सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ट्रम्प ने अमेरिकी तकनीक पर खतरे की आशंका जताई, इमरजेंसी का ऐलान किया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

ट्रम्प ने अमेरिकी तकनीक पर खतरे की आशंका जताई, इमरजेंसी का ऐलान किया

Last updated: May 16, 2019 1:09 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कंप्यूटर नेटवर्क्स को विदेशी हमलों से सुरक्षित करने के लिए राष्ट्रीय आपातकाल का ऐलान कर दिया है। बुधवार शाम उन्होंने इससे जुड़े एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद कोई भी अमेरिकी कंपनी उन विदेशी टेलिकॉम कंपनियों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी जिन पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने की आशंका होगी। माना जा रहा है कि ट्रम्प प्रशासन इस कदम से चीनी कंपनी हुवावे को निशाना बनाना चाहता है।
दरअसल, अमेरिका समेत कई देश आशंका जता चुके हैं कि चीन हुवावे के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल यूजर्स की जासूसी के लिए करता है। इसी के चलते कंपनी को अमेरिका के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ट्रम्प प्रशासन साथी देशों पर भी हुवावे की 5जी तकनीक का इस्तेमाल न करने की सलाह दे रहा है।
ट्रम्प के आदेश में क्या?
व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति ट्रम्प अमेरिका को उन विदेशी कंपनियों से बचाने की कोशिश कर रहे हैं जो संचार व्यवस्था की कमियों का फायदा उठाने की कोशिश में जुटे हैं। इस आदेश के जरिए अमेरिकी वाणिज्य मंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा देखते हुए किसी भी लेन-देन को रोक सकते हैं। इस फैसले के बाद अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन के चेयरमैन अजीत पाई ने इसे अच्छा कदम बताया। जहां अमेरिका पहले ही सरकारी व्यवस्था में हुवावे के उत्पादों के इस्तेमाल पर बैन लगा चुका है, वहीं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी 5जी नेटवर्क्स पर हुवावे के उत्पादों को बैन कर दिया है।
5जी में पहले ही पिछड़ चुका है अमेरिका: हुवावे
वहीं, हुवावे ने कहा कि वह अमेरिकी नेटवर्क के लिए किसी तरह का खतरा नहीं पैदा करती, क्योंकि कंपनी चीनी सरकार से आजाद है। गुरुवार को बयान जारी कर हुवावे ने कहा कि हमें बैन करने से अमेरिका मजबूत और सुरक्षित नहीं होगा, बल्कि इससे देश को किसी दूसरे महंगे विकल्प को ढूंढना पड़ेगा। अमेरिका पहले ही 5जी तकनीक में पिछड़ गया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए गढ़ा नया शब्‍द Modilie, जानिए क्‍या हैं इसके मायने
Next Article साध्वीश्री भगवान महावीर का कैवल्य कल्याणक एवं पदाभिषेक दिवस पर विशेष कार्यक्रम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रोहित शेट्टी का ओरी के रील पर ‘रुक टेलर भेजता हूं’ वाला कमेंट, इंटरनेट पर छाई मजेदार नोकझोंक
entertainment
October 4, 2026
महात्मा गांधी की कहानी से जुड़ी फिल्म को लेकर अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज
entertainment
October 4, 2026
विविगे धम्मे माहिये क्विज पर साध्वी श्री जी के पावन सानिध्य में गोयल भवन के प्रांगण में प्रतियोगिता का सुंदर आयोजन
social
October 4, 2026
एमिवे बंटाई ने ‘उड़ता तीर’ के अपने पहले बॉलीवुड गाने ‘चूज़े’ के साथ बॉलीवुड में पहुंचाई अपनी सिग्नेचर रैप एनर्जी
entertainment
October 4, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?