बैंगलुरु। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम बेंगलुरु सेंट्रल एवं फ्यूचरा विंग के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष सत्र “मंत्र मैजिक द्वारा मानसिक शांति” का आयोजन किया गया। यह आयोजन टीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हिम्मत माण्डोत की अध्यक्षता में, संतोष जी एवं सरिता जी गोठी के निवास स्थान, बन्नरघट्टा रोड, बेंगलुरु में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री संयमलता जी ठाणा 4 के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया। साध्वीश्री ने अपने ज्ञानवर्धक प्रवचन में फरमाया कि नियमित मंत्र साधना द्वारा न केवल मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है, बल्कि आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति भी संभव है। उन्होंने मंत्रों की शक्ति को वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण से समझाते हुए सभी प्रतिभागियों को साधना के महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर लगभग 70 से अधिक सदस्यों ने भाग लेकर साध्वीश्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन का लाभ उठाया और आत्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मंत्रों के माध्यम से जीवन एवं स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन लाना था। कार्यक्रम का सफल संचालन कन्वीनर श्री संजय सुराणा द्वारा किया गया।
TPF बैंंगलुरु ने किया मंत्र मैजिक द्वारा मानसिक शांति” विशेष सत्र का सफल आयोजन

