सिलीगुड़ी। कोरोना महामारी के कारण लॉक डाउन की स्थिति में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी ने डॉ मलय चक्रवर्ती न्यूरोलॉजिस्ट हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के आर्थिक सहयोग से दिनांक 30/04/2020 वार बृहस्पतिवार को साध्वीश्री डॉ पीयूष प्रभा जी ठाना 4 से मंगल पाठ सुनकर क्षेत्रीय स्तर पर राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव महोदय एवं पुलिस प्रशासक की मदद से आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के जरूरतमंद लोगों के लिए कच्चे राशन की राहत आपदा किट के वितरण का सामाजिक सेवा कार्य किया गया।
तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी ने राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव को पश्चिम बंगाल आपातकालीन राहत कोष में 11,111 रुपए की राशि चैक द्वारा प्रदान की गई और उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। तेयुप और डॉ मलय चक्रवती और उनकी पुरी टीम के सदस्यों ने भक्ति नगर थाना अंतर्गत फुलवारी केनल के पास के गरीब लोगों के परिवारों को कच्चा राशन जैसे चावल, दाल, सोयाबीन, बिस्किट, नमक एवं तेल की किट का वितरण सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया। ईन किट से कुल 521 परिवार लाभन्वित हुए।
तेयुप ने डॉ मलय चक्रवर्ती को आर्थिक सहयोग के लिए आभार एवं धन्यवाद वक्त किया। डॉ मलय चक्रवर्ती ने आपदा की इस घड़ी में तेयुप द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा तेयुप सिलीगुड़ी बहुत दिनों से कोरोना आपदा राहत किट दे रही है,सभी के बीच तेयुप सिलीगुड़ी की भूरी भूरी प्रशंसा किए। तेयुप के अध्यक्ष श्री दीपक बोथरा, निवर्तमान अध्यक्ष श्री पंकज सेठिया उपाध्यक्ष अरविंद लुणीया, मंत्री अजय बरमेचा,कोषाध्यक्ष श्री राकेश बैद , तेयुप के सदस्य श्री संतोष बैद, विनयश्री मालू, श्री शांतिप्रकाश बाफना, श्री महावीर बैद, श्री सुरेश बैद व महावीर इंटरनेशनल के सचिव श्री रमेश जी बैद ने अपना समय विसर्जन कर अपनी सेवाएं दी। तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी समाज के उन सभी *का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती है जिन्होंने तन मन और धन से मानव सेवा के इस कार्य मे भरपूर सहयोग दिया।
समाचार प्रदाता: शशीकला बैद
तेरापंथ युवक परिषद सिलीगुड़ी ने किया कोरोना आपदा राहत किट का वितरण

