नवी मुंबई । नेरुल तेरापंथ समाज का नेरुल में पहली बार तेरापंथ समाज नेरुल के प्लाट पर स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया इस स्नेह सम्मेलन में भक्ति संध्या सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और समाज के संगठन पर चर्चा की गई। नेरुल तेरापंथ समाज के सैकड़ो सदस्यों की उपस्थिति में यह आयोजन एकता और सौहार्द का प्रतीक बना।
तेरापंथ समाज नेरुल का स्नेह सम्मेलन अपनी भव्यता और आत्मीयता के कारण इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया नेरुल का यह सम्मेलन एकजुटता का प्रतीक बना यह आयोजन न केवल मनोरंजन का केंद्र रहा बल्कि इसने समाज के भीतर प्रेम वात्सल्य और सौहार्द की जड़ों को और अधिक मजबुत कर दिया।
इस सम्मेलन के आयोजन की शुरुआत तेरापंथ सभा तेरापंथ युवक परिषद एवं महिला मंडल के पदाधिकारीयो द्वारा सभी का स्वागत करते हुए की गई। ते यू प निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रेश सोनी द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। होस्ट द्वारा गेम्स का आयोजन किया गया। सभी ने मिलकर गेम का भरपूर आनंद लिया। तेरापंथ सभा कोषाध्यक्ष देवेंद्र जी बोहरा ने सभी विजेताओं को गिफ्ट दिया।मंगलाचरण कन्या मंडल द्वारा एवं स्वागत गीतिका महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत की गई। तेरापंथ सभा अध्यक्ष आनंद जी सोनी तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष दिनेश कावड़िया महिला मंडल अध्यक्ष प्रतिभा जी सोनी किशोर मंडल अध्यक्ष सुरेश कच्छारा सभी ने अपना स्वागत वक्तव्य दिया। रमेश जी हिंगड़ द्वारा चार लाइनों की प्रस्तुति दी गई। महिला मंडल से अनीता जी सियाल संचालन करते हुए महिला मंडल लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई। हेमा जी बाफना द्वारा कविता एवं अनीता जी सियाल ने अपनी गीतिका की प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला प्रभारी मुकेशजी बोहरा ने अपने विचार व्यक्त किये एवं सभी ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं का सम्मान समाज के पदाधिकारी द्वारा किया गया। ज्ञानशाला परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों को भी पारितोषिक दिया गया। इस कार्यक्रम का कुशल संचालन चंद्रेश सोनी द्वारा किया गया।
स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम के अंतिम चरण में एक शाम भिक्षु के नाम भक्ति संध्या का आयोजन किया गया जिसमें अभिलाषाजी बांठिया ने अपने सुमधुर भक्ति गीतों से भक्ति का समां बांध दिया। आपके भक्ति गीतों पर नेरुलवासी झूम उठे। महेश जी बाफना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अभिलाषा जी बांठिया का हार्दिक आभार व्यक्त किया। तेरापंथ सभा नेरुल के मंत्री अशोक जी धोका ने इस स्नेह सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी दानदाताओं का एवं समाज के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए तेरापंथ सभा अध्यक्ष आनंद जी सोनी मंत्री अशोक जी धोका कोषाध्यक्ष देवेंद्र जी बोहरा तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष दिनेश जी कावड़िया मंत्री मनोज जी वडाला कोषाध्यक्ष नितेश जी सांखला निर्मलजी गुंदेचा रमेशजी हिंगड़ रमेशजी सोनी दिनेशजी धोका प्रवीणजी चंडालिया मनोजजी पगारिया महेशजी बाफना विनोदजी कोठारी दिनेशजी सियाल अशोक जी पगारिया महेंद्रजी मादरेचा प्रकाशजी बोहरा अशोकजी बाफना मुकेशजी बोहरा नरेशजी कच्छारा राजेश जी सामोता संजय जी श्रीश्रीमाल धनराज जी सोनी कांति जी कोठारी चंद्रेश सोनी अशोक जी गुंदेचा अनिल जी बाफना राहुल जी धोका एवं समस्त कार्यकारिणी मेंबर एवं महिला मंडल अध्यक्ष प्रतिभा जी सोनी मंत्री डिंपल जी कच्छारा एवं उनकी पूर्ण कार्यकारिणी का साथ हमें मिला उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश छाजेड़ द्वारा दी गई।
तेरापंथ समाज नेरुल का सम्मेलन संपन्न: भक्ति शक्ति और संगठन का दिखा अद्भुत संगम

