टिनिच बस्ती (उ.प्र.)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री माननीय श्री अरविंद राजभर जी के निर्देश पर एक आकस्मिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आदरणीय श्री विनोद राजभर जी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव श्री विनोद राजभर जी ने कहा कि पूरे देश में चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की जयंती 23 जनवरी को भव्य रूप से मनाई गई है। इसी क्रम में बस्ती जनपद में कुल 100 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना तय किया गया है, जिनकी जिम्मेदारी पार्टी के सभी पदाधिकारियों को सौंप दी गई है।
उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव जी के त्याग और पराक्रम के कारण ही आज उनके गौरवशाली इतिहास को जानने का अवसर मिला है। बैठक में कप्तानगंज विधानसभा उपाध्यक्ष श्री अभिषेक गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में घूरहूपुर ग्रामसभा के कुट्टी टोला में महाराजा सुहेलदेव जयंती हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
राष्ट्रीय सचिव आदरणीय श्री विनोद राजभर जी, विधानसभा उपाध्यक्ष कप्तानगंज श्री अभिषेक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष रुधौली, विधानसभा अध्यक्ष रुधौली श्री सीताराम जी, जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल पाण्डेय एवं श्री दिनेश राजभर जी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

