वाशी। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा तेरापंथ युवक परिषद तेरापंथ महिला मंडल वाशी नवी मुंबई की संयुक्त कार्यकारिणी मीटिंग अणुव्रत सभागार भवन में आयोजित की गई।
मीटिंग का शुभारंभ नमस्कार मंत्र जैन संस्कार पवन परमार द्वारा किया गया श्रावक-निष्ठा पत्र का वाचन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद कार्यकारिणी युवा वाहिनी संयोजक अर्जुन सोनी द्वारा किया गया मंगलाचरण तेरापंथ महिला मंडल द्वारा किया गया।
स्वागत वक्तव्य श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अध्यक्ष पंकज चंडालिया तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष ललित चंडालिया तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष स्वीटी खाढेड़ भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन वाशी अध्यक्ष कमलेश बोहरा ने दिया।
शुभकामना के स्वर भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन महामंत्री गौतम कोठारी निवर्तमान कोषाध्यक्ष एवं सभा संरक्षक ललित बोहरा तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म अध्यक्ष दिलखुश मेहता तेरापंथ महिला मंडल वरिष्ठ परामर्शक निर्मला चंडालिया ज्ञानशाला प्रशिक्षक संगीता बाफना ने अपने विचार व्यक्त किया। प्रतिवेदन वार्षिक रिपोर्ट एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में संक्षिप्त जानकारी तेरापंथ सभा मंत्री पवन परमार ने दी।
मीटिंग में आज का निर्णय कल का कार्य
उद्देश्य से रखी गई उसमें तेरापंथ सभा द्वारा आगामी स्नेह सम्मेलन एवं कंप्यूटराइज अकाउंट्स चौका डीड तेरापंथ सभा अध्यक्ष पंकज चंडालिया ने प्रस्ताव रखा मोबाइल डायरेक्टरी बनाई जा रही है प्रभारी प्रवीण चोरडिया ने प्रस्ताव रखा तेरापंथ कार्ड के लिए प्रभारी विकास मेहता ने प्रस्ताव रखा गेट टूगेदर कार्यक्रम के लिए तेरापंथ युवक परिषद मंत्री हरीश गादीया ने प्रस्ताव रखा सभी ने सर्वे सहमति से आगामी कार्यक्रमों को ओम अर्हम ध्वनि से प्रस्ताव पास किया।
सत्र 2026 चातुर्मास के लिए गुरुदेव को निवेदन हेतु तेरापंथी सभा भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन द्वारा पत्र से निवेदन किया जाएगा। तेरापंथ धर्म संघ के सभी संघिये कार्यक्रम होली महोत्सव महावीर जयंती कार्यक्रम मर्यादा महोत्सव कार्यक्रम 26 जनवरी कार्यक्रम ध्वजा रोहन भिक्षु भक्ति संध्या सभी संघीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
व्यवस्था में सहयोग तेरापंथ सभा कोषाध्यक्ष राजू कावड़िया महिला मंडल मंत्री प्रीति धोका कोषाध्यक्ष पूनम डागलिया फाउंडेशन कोषाध्यक्ष नरेंद्र बडोला सभा उपाध्यक्ष विमल श्रीमाल सहमंत्री विनोद बाफना संगठन मंत्री रजनीश सिंघवी तेरापंथ युवक परिषद उपाध्यक्ष शंकर कोठारी सहमंत्री तरुण डागलिया ज्ञानशाला प्रशिक्षक सेजल सियाल अणुव्रत ट्रस्टी सामायिक परिवार ज्ञानशाला परिवार कन्या मंडल किशोर मंडल का सहयोग मिला।
आभार ज्ञापन तेरापंथ युवक परिषद कोषाध्यक्ष हितेश मेहता ने किया। मीटिंग का कुशल संचालन तेरापंथ युवक परिषद निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद खाटेड ने किया। यह जानकारी तेरापंथ सभा भवन संचालक राकेश चंडालिया ने दी।
तेरापंथ सभा वाशी नवी मुंबई की कार्यकारिणी मीटिंग संपन्न

