चेंबूर। तेरापंथ महिला मंडल चेम्बुर द्वारा कन्या सुरक्षा सर्कल पर बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक ध्वजारोहण किया गया। तुकाराम काते महादेव शिवगण एवं आशाताई मराठे द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष श्रीमान विमलजी वागरेचा तेरापंथ युवक परिषद से कपिल जी मेहता। व अन्य सभासद उपस्थित थे। तेरा पंथ, महिला मण्डल अध्यक्षा ममता जी कच्छारा मंत्री पायल जी मांडोत, अणुव्रत समिति, मुंबई की निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती कंचन जी सोनी कल्पना जी परमार सहित चेंबूर महिला मण्डल की पूरी टीम ने स्वतंत्रता दिन का बहुत ही शानदार तरीके से आयोजन किया। तथा सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। रिपोर्ट :- दीपक राठौड़
तेरापंथ महिला मंडल चेंबूर द्वारा कन्या सुरक्षा सर्कल पर ध्वजारोहण

