बोईसर। नवकार मंत्र के सामूहिक उच्चारण से शुभारंभ हुआ। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणादायी प्रेरणा गीत का सुंदर प्रस्तुतिकरण हुआ। अध्यक्षा कांता सोलंकी ने सभी का आत्मीय स्वागत करते हुए,अपने कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य बहनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। और श्री उत्सव की जानकारी दी।
सविता राठौड़ ने संविधान का वाचन किया। उन्होंने संविधान के प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु को सहज भाषा में समझाया, जिससे सभी बहनों को उसे आत्मसात करने का अवसर मिला। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष प्रफुल्ला उपरोक्त ने मंडल को पूरे वर्ष का आय-व्यय ब्यौरा प्रस्तुत किया।
मंत्री प्रतिवेदन में मंत्री पोर्णिमा परमार ने पूरे वर्ष में तेरापंथ महिला मंडल, बोईसर द्वारा संपादित समस्त आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों,गतिविधियों एवं उपलब्धियों को प्रभावशाली उत्साह,सहयोग एवं एकजुटता से संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का विश्वास व्यक्त किया। उसके पश्चात पूरे साल के जो भी गिफ्ट थे वो वितरण किए और तत्व ज्ञान की जो आगामी परीक्षा होने वाली है उसके बारे में बताया और ज्यादा से ज्यादा लेडीज को फॉर्म भरके परीक्षा देने के लिए कहा गया। आभार ,कन्या मंडल प्रभारी कोमल बोराणा कुशल संचालन भाग्यवती बाफना
तेरापंथ महिला मंडल,बोईसर की साधारण सभा तेरापंथ भवन में आयोजित की गई
Highlights
- ट्रिप्लीकेन तेरापंथ भवन मे युवाचार्य वर्धापन समारोह का हुआ आयोजन

