सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: पटाखों की दुकानों पर दिखा हम्ज़ा अली मजारी का जलवा, इस दिवाली रणवीर सिंह का रहा दबदबा
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

पटाखों की दुकानों पर दिखा हम्ज़ा अली मजारी का जलवा, इस दिवाली रणवीर सिंह का रहा दबदबा

Last updated: November 10, 2026 9:42 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

रणवीर सिंह का असर हम्ज़ा अली मजारी के रूप में सिल्वर स्क्रीन से परे देखने मिलना जारी है। दरअसल, रणवीर का यह आईकॉनिक किरदार इस साल के दिवाली सेलिब्रेशन का एक खास हिस्सा बनकर सामने आया है। मुंबई में हर तरफ त्यौहार का जश्न मनाते हुए लोगों को देखा जा सकता है, ऐसे में एक चीज ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है और वह है एक्टर की पटाखों के बॉक्स पर छपी तस्वीर, धुरंधर: द रेवेनेज के आइकॉनिक डायलॉग के साथ। पटाखा शॉप ने पटाखा हाउस नाम के ब्रांड पर छपी रणवीर के हम्ज़ा अली मजारी के रूप में तस्वीर के साथ डायलॉग “अगर तुम्हारे पटाखे खत्म हो गए हो… तो मैं धमाका शुरू करूं” को भी देखा जा सकता है। इस क्रिएटिव तरीके ने पटाखे की दुकान को इंडियन सिनेमा में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले किरदारों में से एक का जश्न मनाने का पल बना दिया। इस तरह से क्रिएटिविटी को दिवाली के जोश के साथ हम्ज़ा के लार्जर दे लाइफ़ परसौना का मेल कहना गलत नहीं होगा।
https://www.instagram.com/reel/DfhVjRTz-ft/?obrf=MWF4OXRydDBlaTB1
धुरंधर फ्रेंचाइजी के साथ रणवीर सिंह ने ऐसी परफॉर्मेंस दी है, जिसने देखते ही देखते दर्शकों के साथ अपना गहरा जुड़ाव बना लिया। फिल्म में रणवीर को जसकीरत सिंह रंगी और हम्ज़ा अली मजारी जैसे दो अलग किरदार निभाने के लिए दर्शकों द्वारा बेहद सराहा ही नहीं गया है बल्कि खूब प्यार भी मिला है। इस तरह से दर्शकों ने न सिर्फ उनकी वर्सेटिलिटी बल्कि ट्रांसफॉर्मेशन और कमांडिंग स्क्रीन प्रेजेंस का भी जश्न मनाया है। फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी हमेशा के लिए जगह बना ली है और हम्ज़ा अली मजारी को इंडियन सिनेमा का हालिया सबसे आईकॉनिक किरदार भी बना दिया है।
रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से अपने जनरेशन के सबसे बेहतरीन एक्टर होने की चर्चा को हवा दी, इतना ही नहीं उनके द्वारा निभाए गए किरदार को दर्शकों ने GOAT लेवल परफॉर्मेंस तक का नाम दिया। उन्होंने अपनी काबिलियत से दो बिलकुल अलग किरदारों को अपनी पर्सनैलिटी, इंटेंसिटी और इमोशनल गहराई के साथ जीवंत किया है, जिससे उनकी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले परफॉर्मर के रूप में जगह और भी मजबूत हो गई है। मुंबई की एक पटाखों की दुकान ने अपनी दिवाली की ब्रांडिंग में हम्ज़ा अली मजारी के किरदार और उसके मशहूर डायलॉग को शामिल कर इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। यह दिखाता है कि इस फ्रेंचाइजी का लोगों पर कितना असर पड़ा है। पर्दे पर फैंस का पसंदीदा बनने से लेकर आम बातचीत और अब दिवाली के जश्न तक, हमजा अली मजारी का किरदार सिनेमा की दुनिया से बाहर भी अपनी अलग पहचान बना चुका है। इस दिवाली रणवीर सिंह का यह अंदाज एक बार फिर दिखाता है कि उनके किरदारों का दर्शकों पर कितना गहरा असर है और उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी कितनी खास जगह बनाई है। इस फेस्टिव सीजन में जब पूरा देश पटाखों और जश्न के साथ दिवाली मना रहा है, तब हम्ज़ा अली मजारी भी अपने ही अंदाज में धूम मचाते नजर आ रहे हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कांदिवली: नूतन वर्ष पर वृहद मंगलपाठ का आयोजन
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांदिवली: नूतन वर्ष पर वृहद मंगलपाठ का आयोजन
social
November 10, 2026
नूतनवर्ष के शुभारंभ पर श्रावक समाज को साध्वी श्रीजी ने प्रदान किया मंगलपाठ
social
November 10, 2026
कालबादेवी: अध्यात्म जागृति और आत्मशुद्धि का संदेश लेकर आया नववर्ष: साध्वीवृंद
social
November 10, 2026
दक्षिण मुंबई में महावीर निर्वाण महोत्सव आयोजित
social
November 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?