By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: SHINE FEST 2026 : सेवा, स्वास्थ्य, अध्यात्म, शिक्षा एवं प्रोफेशनल नेटवर्किंग का त्रिवेणी महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

SHINE FEST 2026 : सेवा, स्वास्थ्य, अध्यात्म, शिक्षा एवं प्रोफेशनल नेटवर्किंग का त्रिवेणी महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न

Last updated: August 2, 2026 12:42 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • तीन दिवसीय महोत्सव में हजारों लोगों ने लिया लाभ • 2500+ विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण • कुल 270+ लाभार्थियों ने 3 दिवसीय मेगा मेडिकल एवं मल्टी-स्पेशलिटी मेडिकल कैंप का लाभ लिया • स्वास्थ्य, अध्यात्म, शिक्षा, प्रोफेशनल विकास एवं समाज सेवा का बना प्रेरणादायी मंच

उधना, सूरत। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) उधना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय SHINE FEST 2026 – Care • Connect • Contribute का आयोजन 17 से 19 जुलाई तक तेरापंथ भवन, उधना में अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। स्वास्थ्य, अध्यात्म, शिक्षा, बौद्धिक विकास, प्रोफेशनल नेटवर्किंग एवं समाज सेवा के पाँच प्रमुख आयामों पर आधारित इस महोत्सव ने समाज के प्रत्येक वर्ग को एक ही मंच पर जोड़ते हुए सेवा एवं संगठन की नई मिसाल प्रस्तुत की। तीन दिनों तक आयोजित इस महोत्सव में स्वास्थ्य शिविर, आयुर्वेद जागरूकता, नेत्र परीक्षण अभियान, आध्यात्मिक सत्र, बिजनेस ग्रोथ सेमिनार, प्रोफेशनल मार्गदर्शन, नेटवर्किंग कार्यक्रम तथा विराट भिक्षु भक्ति संध्या सहित कुल 12 प्रमुख कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया, जिनका लाभ हजारों श्रावक-श्राविकाओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक प्राप्त किया।
जैन संस्कार विधि के साथ हुआ भव्य शुभारंभ
SHINE FEST 2026 महोत्सव का शुभारंभ जैन संस्कार विधि के साथ हुआ, जिसका प्रभावी संचालन श्री अर्जुनजी मेड़तवाल, श्री नेमीचंदजी कावड़िया, श्री अनिलजी सिंघवी एवं श्री मनोजजी बाबेल ने किया। इस मंगलमय संस्कार ने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मक भावनाओं से अभिसिंचित कर दिया। उद्घाटन समारोह में TPF राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राहुलजी राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री नेमीचंदजी पोरवाड़, श्री पुखराजजी हीरण, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष श्री मनीषजी कावड़िया, श्री कमलेशजी डांगी, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. मुकेशजी छाजेड़, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. भारतकुमार मारू सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर TPF उधना के अध्यक्ष श्री हिमांशुजी चपलोत ने सभी का स्वागत करते हुए SHINE FEST 2026 की अवधारणा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। श्री राहुलजी राठौड़, श्री नेमीचंदजी पोरवाड़ एवं श्री मनीषजी कावड़िया ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन को समाज के स्वास्थ्य, संस्कार, संगठन एवं युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक दूरदर्शी पहल बताते हुए तीनों दिवस के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। ANNAPRAGYA ने दिया संतुलित जीवन का संदेश
प्रथम दिवस आयोजित ANNAPRAGYA सत्र का शुभारंभ TPF Femina Team द्वारा प्रस्तुत मंगलाचरण से हुआ। साध्वी श्री डॉ. परमयशाजी आदि ठाणा-4 की मंगल उपस्थिति में SHINE FEST 2026 के आधिकारिक बैनर का अनावरण किया गया। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी श्री डॉ. परमयशाजी आदि ठाणा-4 ने अपने प्रेरणादायी प्रवचन में “अन्न ही औषधि है” विषय पर अत्यंत सारगर्भित विचार प्रस्तुत करते हुए सात्विक, संतुलित एवं संयमित आहार को स्वस्थ एवं सफल जीवन का आधार बताया। इसके पश्चात सुश्री कृतज्ञा छाजेड़ ने आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ संतुलित पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली पर व्यावहारिक प्रस्तुतीकरण दिया, जिसे उपस्थित समाज ने अत्यंत सराहा।
MISSION DRISHTI बना बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहल
SHINE FEST के अंतर्गत आयोजित MISSION DRISHTI अभियान के माध्यम से तारा विद्या मंदिर विद्यालय में 2500 से अधिक विद्यार्थियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण सम्पन्न किया गया।
विद्यालय परिवार ने इस सेवा अभियान की मुक्त कंठ से सराहना की। विद्यालय को Participation Certificate तथा Max Vision Eye Care की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम को उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया गया। इस अभियान में डॉ. नैन्सी चोरड़िया, प्रेक्षा भलावत एवं अभिषेक बाफना ने कार्यक्रम संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयुर्वेद, अध्यात्म एवं आत्मचिंतन का मिला प्रेरक संदेश
द्वितीय दिवस आयोजित “आरोग्य संवाद – Why Ayurveda?” सत्र में साध्वी श्री डॉ. परमयशाजी आदि ठाणा-4 ने प्राकृतिक जीवनशैली, संयम एवं आयुर्वेद के महत्व पर प्रेरणादायी विचार रखे। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. भारतकुमार मारू ने रोगों के मूल कारण, प्राकृतिक उपचार एवं स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। साध्वी वृंद द्वारा प्रस्तुत गीति…

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तेरापंथ महिला मंडल,बोईसर की साधारण सभा तेरापंथ भवन में आयोजित की गई
Next Article कांदिवली में हुआ युवाचार्य वर्धापना का भव्य आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पेपर लीक से छात्रों का भविष्य छीनने वाले मोदी छात्रों से मांगे माफी : राहुल
national
August 2, 2026
विद्या, विनय, विवेक का त्रिवेणी संगम युवाचार्य महावीर – मुनिश्री डॉ. पुलकित कुमार
social
August 2, 2026
जीवन में विषयासक्ति से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 2, 2026
कांदिवली में हुआ युवाचार्य वर्धापना का भव्य आयोजन
social
August 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?