पटना:अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव व उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के बीच चल रहे प्रकरण पर नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव ने दो टूक कहा है कि इस मामले से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। यह नितांत निजी मामला है। परिवार के स्तर पर इसका समाधान हो रहा है। दोनों व्यस्क हैं और कोई फैसला लेने को स्वतंत्र हैं।
विस में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने अपने बड़े भाई से जुड़े सवाल पर कहा कि दोनों एडल्ट यानी व्यस्क हैं। उन्हें पता है कि क्या निर्णय लेना उनके लिए उचित है या अनुचित। वे समझते हैं कि उनके लिए क्या बेहतर है। वैसे भी यह मामला अब कोर्ट में है और न्यायालय इस मामले को देखेगा।
तेजस्वी ने इस प्रकरण में की जा रही राजनीति पर क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि इस मामले को राजनीतिक तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। देश के कई लोगों का निजी मामला है पर हम उसमें कोई दिलचस्पी नहीं लेते। सार्वजनिक रूप से ऐसे मामले नहीं कहे जाते कि किसकी पत्नी किसके साथ है और किसके साथ नहीं। इस पर राजनीतिक बयानबाजी करना भी ग लत है। परिवार इस पूरे मामले को देख रहा है।
तेज प्रताप और ऐश्वर्या वयस्क हैं और कोई फैसला लेने में स्वतंत्र भी: तेजस्वी यादव

