नयी दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी की संस्मरणात्मक पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ (अपनेपन का एहसास : प्रेम का एक सफर) 10 नवंबर को जारी होगी। श्रीमती गांधी की यह पुस्तक उनके आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर भी आ गयी हैं और इसके साथ ही श्रीमती गांधी भी इंस्टाग्राम पर आ गयी हैं।
श्रीमती गांधी ने अपनी पुस्तक की पहली झलक साझा करते हुए कहा कि यह प्रेम, कर्तव्य, बिछड़ने और अपनेपन की तलाश की कहानी है। उन्होंने एक्स पर साझा करते हुए लिखा – एक नया अध्याय, कहानियाँ साझा करने का एक नया अंदाज़। बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव’ की पहली झलक – एक ऐसी कहानी जो प्यार, कर्तव्य, नुकसान और ‘घर’ कहे जा सकने वाली जगह की तलाश को दर्शाती है। यह किताब 10 नवंबर को आएगी।
सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को होगा जारी

