मुंबई। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम अपनी तीसरी राष्ट्रीय कॉरपोरेट कॉन्फ्रेंस रविवार २ दिसंबर को आचार्य श्री तुलसी ऑडीटोरीयम, तेरापंथ भवन कांदिवली में आयोजित करने जा रहा है । कार्यक्रम मे शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी एवं साध्वीवृंद का सानिध्य मिल रहा है । इस कॉन्फ्रेंस में पुरे भारत एवं मुंबई से उद्योग जगत के प्रोफेशनल अपनी क्षमता, दक्षता बढ़ने हेतु शामिल होने वाले है । कार्यक्रम की महत्ता को देखते हुए प्रथम सत्र मे भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री सुरेश प्रभुजी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी सहमति प्रदान की है । वह वर्तमान सरकार की उपलब्धिया, सरकार की तरफ से उद्योग जगत के लिए दी जाने वाली सुविधाएं एवं अवसर की जानकारी देंगे ।अन्य प्रमुख वक्ताओं में टैक्स विशेषज्ञ टी पी ओस्तवाल , फैमिली बिज़नेस गुरु समिष दलाल, श्री अभिमन्यु सोफत (रिसर्च हेड – इंडिया इन्फोलाइन ) अपने असीम अनुभव से उपस्थित लोगों को आज के प्रतिस्पर्धी बाजार में व्यवसाय को बढ़ाने और मजबूत बनाने में मदद करेंगे । टीपीएफ के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रसिध्द चार्टड एकॉन्टट श्री मदनलाल जी तातेड़ अपनी सफलता की यात्रा बताकर लोगों को प्रेरित करेंगे । द्वितीय सत्र मे शासनश्री साध्वी सोमलताजी अनुप्रेक्षा का प्रयोग एवं स्ट्रेस मेनेजमेंट पे वक्तव्य प्रदान करेंगे । मशहुर मेंटेलिस्ट इण्डीयास गॉट टेलेंट फेम प्रिवीण पंडीता अभिभावको के समक्ष अपना शो प्रस्तुत करेंगे । टीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मलजी कोटेचा, महामंत्री सुशीलजी चोरड़िया, कोषाध्यक्ष विमल शाह, वेस्ट ज़ोन के अध्यक्ष कैलाशजी जाबक, लॉ कॉलेज के को-चेयरमेन सलिलजी लोढा एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारीयों की कॉन्फ्रेंस मे विशेष उपस्तिथी रहेगी । टीपीएफ शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन बलवंतजी चोरडिया, राष्ट्रीय सहमंत्री मनीषजी कोठरी के विशेष प्रयासों से मुंबई को इस कांफ्रेंस को आयोजन करने का अवसर मिला । राष्ट्रीय कार्यसमिती सदस्य कैलाशजी बापना, टीपीएफ मुंबई के पुर्व अध्यक्ष पारस जी तातेड़, डॉ. कैलाश कोठारी एवं वेस्ट जोन के मंत्री दिलखुशजी मेहता लगातार कार्यकर्ताओ को अपने सुझाव एवं समर्थन प्रदान कर रहे हे ।
यह सारी जानकारी टीपीएफ मुंबई के अध्यक्ष दीपक डागलिया ने दी । मंत्री राज सिंघवी के अनुसार कोषाध्यक्ष कमल मेहता, कार्यक्रम के संयोजक श्री एस.के.जैन एवं सह संयोजक रमेशजी सिंघवी , राहुल डांगी अपनी पूरी टीम जिसमे डॉ कपिल सिसोदीया, अनिल चपलोत, अंकित डांगी, हेमंत लोढा, चिराग पामेचा एवं अन्य मेम्बर्स के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे है । कार्यक्रम को प्रसिद्ध फाइनेंस कंपनी IIFL Securities Ltd ने शीर्ष प्रायोजक के रूप में अपनी मंजूरी दी है जो अपने आप में कार्यक्रम की महत्ता सिद्ध करता है ।
टीपीएफ मुंबई ने पुरे जैन समाज से इस कार्यक्रम से जुड़कर इसे सफल बनाने की अपील की है । कार्यक्रम मे तेरापंथ समाज के सभी पदाधिकारीगण की विशेष उपस्तिथी रहेगी । श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाऊण्डेशन का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है ।
टीपीएफ राष्ट्रीय कॉरपोरेट कॉन्फ्रेंस की तैयारियां जोरो पर

