By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: शांति, देशभक्ति और ड्रग फ्री मुंबई के उद्देश्य को लेकर भारत जैन महामंडल ने किया वंदे जैनम कंसर्ट का विराट आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

शांति, देशभक्ति और ड्रग फ्री मुंबई के उद्देश्य को लेकर भारत जैन महामंडल ने किया वंदे जैनम कंसर्ट का विराट आयोजन

Last updated: August 24, 2026 11:31 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE
Highlights
  • बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों की रही सहभागिता, युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश

मुंबई। भारत जैन महामंडल के मार्गदर्शन में यूथ विंग द्वारा एक भव्य यूथ कॉन्सर्ट “वंदे जैनम” का भव्य आयोजन शनिवार 22 अगस्त 2026 को मुंबई के घाटकोपर स्थित आराध्या भक्ति पार्क डोम, पुलिस हॉकी ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस आयोजन में राष्ट्रसंत गुरुदेव नम्रमुनिजी महाराज विशेष रूप से पधारकर अपना आशीर्वाद एवं मंगलपाठ सुनाया एवं मंच युवाओं को सौंपकर प्रस्थान किया। जिसके बाद विश्व प्रसिद्ध गायक ऋषभ जैन व संभव जैन के ख्यातिनाम रॉक बैंड ने परफॉर्म करके इस शाम को अभूतपूर्व बना दिया। आयोजन में मनोरंजन के साथ ही युवाओं में जैन धर्म के संस्कार और देशभक्ति का जबरदस्त जज्बा देखने को मिला।
अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़ ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया एवं जैन धर्म के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवा अध्यक्ष भूपेश कोठारी के नेतृत्व में आयोजन को शानदार बनाने के लिए श्रम करने वाली पूरी युवा टीम को साधुवाद देते हुए उत्साहवर्धक किया तथा नम्र मुनि जी महाराज के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। महामंत्री बाबूलाल बाफना ने भी कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने भी युवा टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करने के साथ ही मुनिश्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। कंसर्ट शुरू होने से पूर्व आयोजन को लेकर राष्ट्रसंत गुरुदेव नम्र मुनि जी ने अपने उद्बोधन में भारत जैन महामंडल युवा विंग के अध्यक्ष एवं उनकी युवा टीम की प्रशंसा करते हुए कहा की आज युवाओं को जोड़ना है तो कंसर्ट के साथ धर्म एवं सेवा को भी जोड़ना होगा। क्योंकि मार्ग में जब महावीर मिल जाते हैं तो वंदे जैनम सार्थक हो जाता है। यही काम भारत जैन महामंडल के युवाओं ने कर दिखाया है। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पंथ अलग हो सकते हैं लेकिन भारत जैन महामंडल ने सबको साथ लेकर सुगंध फैलाने का काम किया है। मुनिश्री ने फूलों के सुगंध को फैलाने का संदेश देते हुए कहा कि हमें कीचड़ नहीं, फूल फैलाने चाहिए और चेहरे पर मुस्कान होना चाहिए । नम्र मुनि जी ने भारत जैन महामंडल के युवा अध्यक्ष भूपेश कोठारी को विशेष रूप से माल्यार्पण करके सम्मानित किया।
तत्पश्चात युवा अध्यक्ष भूपेश कोठारी ने मुनि श्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़ एवं महामंत्री बाबूलाल बाफना सहित अपनी युवा टीम एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी स्पॉन्सर भी का धन्यवाद दिया। उसके बाद कार्यक्रम के तमाम प्रायोजकों को भारत जैन महामंडल टीम के द्वारा सम्मानित किया गया। जिनमें प्रिंसिपल स्पॉन्सर – रुनवाल ग्रुप एंड रुनवाल फ़ैमिली के श्री सुभाष जी रुनवाल व चंदाजी रुणवाल, टाइटल स्पॉन्सर – स्काई गोल्ड एंड डायमंड के श्री मंगेश जी चौहान, पावर्ड बाय – ऑर्बिस ग्लोबल के श्री वरुण जी बाफना, पावर्ड बाय- शांति गोल्ड इंटरनेशनल के श्री पंकज कुमार जी जैन, श्री मनोज कुमार जी जैन, इन असोसिएशन विथ- सनराइज के श्री बी.सी जी जैन, सुपर्ब रियल्टी के श्री ख्यालीलाल तातेड़, टिकट स्पॉन्सर – एनएच स्टूडियोज के श्री नरेंद्र जी हिरावत, डिजिटल स्पॉन्सर- नाईस- इंश्योरेंस लैंडमार्क के श्री गणपत जी डागलिया एवं चिराग डागलिया, ज़ाइलो बैंड स्पॉन्सर- यूनिक ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड के श्री अशोक जी बोहरा, विनोदजी बोहरा एवं राजकुमारी जी बोहरा, वेन्यू पार्टनर- पारसधाम के जय देसाई व चिन्मय, आउटडोर पार्टनर- ब्राईट आउटडोर मिडिया लिमिटेड के श्री योगेश जी लखानी तथा असोसिएट्स पार्टनर्स- के सी जैन जी, श्री चम्पालाल जी वर्धन, श्री जुगराज जी बोहरा, श्री मनोहर जी पारेख, श्री अनिल जी खीवेंसरा, श्री भाविक जी साकरिया, श्री गणपत कोठारी आदि का समावेश रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के युवा, महिला-पुरुषों समेत जैन समाज के सभी संप्रदायों के कई शीर्ष पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान महिला मंडल के बी कनेक्ट बैनर का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, महामंत्री बाबूलाल बाफना के मार्गदर्शन में कोषाध्यक्ष सुरेश आंचलिया, लेडीज विंग अध्यक्षा तरुणा बोहरा, मंत्री आशा बड़ाला सहित यूथ विंग के युवा अध्यक्ष भूपेश कोठारी, मंत्री अमित रांका के साथ सोमिल भावसार, कुमार बोहरा , प्रसन्न पामेचा, पारस कोठारी, अनिल पामेचा, दीपक समदरिया, नरेश चपलोत, नितिन बोहरा, सौरभ बोरदिया, पैलेस मेहता, विकास कोठारी, राहुल कोठारी, राजेश कोठारी, जितेंद्र परमार, भगवती कोठारी, राजेश भटेवरा, देवेंद्र कोठारी, सुनील मेहता, भरत जैन, सुनील वडालमिया, विकास धाकड़, अजय मरोठी सहित सम्पूर्ण युवा टीम ने जबरदस्त मेहनत की, जिसका परिणाम यह रहा कि वंदे जैनम कंसर्ट ऐतिहासिक रूप से सफल हुआ। कार्यक्रम को विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान करने में एमएम कैटर्स के महेंद्र भाई, ईवारा वेडिंग इवेंट के विराट भाई, लाइट एंड साउंड विक्की मेहता, डेकोरेटर बाबू भाई, परेश भाई और निलेश भाई ने अपने दक्ष कार्यों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उधना में 267 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत-जाँच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

उधना में 267 विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत-जाँच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
social
August 24, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} में पचरंगी तप की अनुमोदना एवं रक्षाबंधन कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
August 24, 2026
महाकाली’ की पहली झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य रूप, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
entertainment
August 24, 2026
“सावन में लग गयी धुन”- राजस्थली क्लब चेन्नई का शानदार आयोजन
social
August 24, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?