सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: दीपक चाहर की हैट्रिक, भारत ने बांग्लादेश को हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

दीपक चाहर की हैट्रिक, भारत ने बांग्लादेश को हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की

Last updated: November 10, 2019 11:02 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

 नागपुर:भारत ने बांग्लादेश को तीन टी-20 की सीरीज 2-1 से जीत ली। नागपुर में रविवार को खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 30 रन से हराया। पहले मैच में बांग्लादेश और दूसरे मैच में भारत को जीत मिली थी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इस साल घरेलू मैदान पर पहली टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। फरवरी में उसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था। वहीं, सितंबर में दक्षिण अफ्रीका से सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। भारत के लिए दीपक चाहर ने हैट्रिक सहित छह विकेट लिए। शिवम दुबे को तीन सफलता मिली।

चहल टी-20 में 50 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय

युजवेंद्र चहल ने महमूदुल्लाह (8 रन) को बोल्ड किया। चहल का टी-20 में यह 50वां विकेट है। वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन ने 52 और जसप्रीत बुमराह ने 51 विकेट लिए।

नईम-मिथुन ने 98 रन की साझेदारी की

मोहम्मद नईम ने करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वे 81 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर बोल्ड हो गए। दुबे ने अगली ही गेंद पर आफिफ हुसैन (0) को पवेलियन भेज दिया। नईम और मोहम्मद मिथुन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। मिथुन 27 रन बनाकर चाहर की गेंद पर राहुल को कैच थमा बैठे। दुबे ने मुशफिकुर रहीम (0 रन) को बोल्ड कर दिया। यह उनके करियर का पहला विकेट है। लिटन दास 9 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने उनका कैच लिया। दीपक ने अगली ही गेंद पर सौम्य सरकार (0 रन) को आउट किया।

राहुल-अय्यर ने अर्धशतकीय साझेदारी की

इससे पहले टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाए। उसके लिए लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। अय्यर ने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वे 62 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने टी-20 का छठा अर्धशतक लगाया। वे 52 रन बनाकर अल-अमीन की गेंद पर आउट हुए। राहुल ने अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की।

रोहित 2 रन बनाकर ही बोल्ड हो गए

मनीष पांडेय ने 13 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके लगाए। शिवम दुबे आठ गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऋषभ पंत 6 रन बनाकर सौम्य सरकार की गेंद पर बोल्ड हो गए। पिछले मैच में 85 रन बनाने वाले रोहित शर्मा इस मुकाबले में 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शफिउल इस्लाम ने बोल्ड किया। शिखर धवन 16 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। शफिउल ने उन्हें महमूदुल्लाह के हाथों कैच कराया।

दोनों टीमों में एक-एक बदलाव

इससे पहले बांग्लादेश ने चोटिल मोसादेक हुसैन की जगह मोहम्मद मिथुन को टीम में शामिल किया। वहीं, भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ। ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की जगह मनीष पांडेय को टीम में शामिल किया गया।

दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, खलील अहमद।

बांग्लादेश: महमूदुल्लाह (कप्तान), लिटन दास, मोहम्मद नईम, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), आफिफ हुसैन, मोहम्मद मिथुन, अमिनुल इस्लाम, अल-अमीन हुसैन, मुस्तफिजूर रहमान, शफिउल इस्लाम।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हिमाचल गुरु की पुण्य तिथि का आयोजन
Next Article दक्षिण मुंबई कालबादेवी में ‘सुखी जीवन की चाबी’ कार्यक्रम का आयोजन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से अर्हमजी बापना की तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 17, 2026
आध्यात्मिक साधना और सामाजिक चेतना से सराबोर रहा दक्षिण मुंबई का पर्युषण पर्व
social
September 17, 2026
चौरासी लाख जीव योनियों से खमतखामणा का है दिन : युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 16, 2026
विलेपार्ले {मुंबई} आत्म निरीक्षण कर मैत्री की धारा बहाने का सर्वोत्तम पर्व है भगवती संवत्सरी महापर्व एवं क्षमापनाः साध्वी श्री राकेश कुमारी जी
social
September 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?