By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: स्वयम् – जेबीएन वी कनेक्ट की 5वें कार्यकाल की अंतिम बैठक गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

स्वयम् – जेबीएन वी कनेक्ट की 5वें कार्यकाल की अंतिम बैठक गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

Last updated: April 15, 2026 11:16 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बेंगलुरु। महिला व्यवसायिक रेफरल समूह स्वयम् – जेबीएन वी कनेक्ट के 5वें कार्यकाल की अंतिम बैठक जीतो कार्यालय, राजाजी नगर में अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महामंत्री रक्षा छाजेड़ द्वारा नवकार मंत्र के मंगलमय उच्चारण से हुआ, जिससे पूरे सत्र में सकारात्मक ऊर्जा बनी रही। जीतो लेडीज विंग नॉर्थ की चेयरपर्सन लक्ष्मी बाफना ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए 5वें कार्यकाल की टीम को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी। इस अवसर पर एपेक्स जेबीएन संयोजक श्री मनोज कोचर एवं एपेक्स लघु उद्योग संयोजक श्रीमती रेखा छाजेड़ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत एक ज्ञानवर्धक पैनल चर्चा से हुई, जिसका विषय था “स्वयम् – जेबीएन वी कनेक्ट क्या है और हमें इससे क्यों जुड़ना चाहिए?”। इस सत्र का संचालन सह सचिव मीना बडेरा ने किया, जबकि वक्ताओं के रूप में श्रीमती नेहा चौधरी एवं श्रीमती रिंकू एम. भंसाली ने प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। दोनों वक्ताओं ने महिलाओं के आत्मविकास, नेटवर्किंग और व्यवसायिक उन्नति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उपस्थित सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे यह सत्र अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी रहा।
कार्यक्रम के दौरान 5वें कार्यकाल की उपलब्धियों को एक वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से साझा किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इनमें मीना जैन को सर्वाधिक व्यवसाय देने, लक्षिता कटारिया को सर्वाधिक रेफरल देने, सुशीला श्रीश्रीमल को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता, पायल वर्धमान को सर्वाधिक सक्रिय सदस्य तथा रीमा जैन को सर्वाधिक विजिटर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही 6वें कार्यकाल की नई नेतृत्व टीम के पिनिंग समारोह में सीए सुखदेवी जैन, प्रज्ञा सेठी एवं मोक्षा सोलंकी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर जीतो के पदाधिकारियों ने पूर्व टीम की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में ग्रैंड विजिटर दिवस की झलकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसमें 30 विजिटर्स ने भाग लेकर अपने व्यवसाय का आत्मविश्वास के साथ परिचय दिया। सभी सदस्यों ने प्रभावशाली 30 सेकंड की प्रस्तुति के माध्यम से अपने कार्य को पेशेवर अंदाज़ में रखा। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 1 करोड़ रुपये के व्यवसायिक लक्ष्य की ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्सव रहा, जिसने सभी को गर्व और प्रेरणा से भर दिया। अंत में मुख्य सचिव रक्षा छाजेड़ ने आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिससे सभी सदस्य विकास और सहयोग के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रणवीर सिंह का 2019 का एक पुराना वीडियो हो रहा वायरल, जानें क्यों?
Next Article “माइक मास्टर्स-मास्टरिंग द आर्ट ऑफ पब्लिक स्पीकिंग” कार्यशाला

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर प्रधानमंत्री को घेरा, कहा जानबूझकर राष्ट्र के साथ किया छल
national
April 16, 2026
वेलंटाइन डे पर रिलीज होगी धर्मा प्रोडक्शंस की “नागजिला”
entertainment
April 15, 2026
‘राजा शिवाजी’ से रितेश देशमुख का बड़ा कदम, बदल सकता है मराठी सिनेमा का भविष्य
entertainment
April 15, 2026
रॉकिंग स्टार यश बोले – “टॉक्सिक कोई टाइपिकल गैंगस्टर कहानी नहीं है,” इसे बताया एक लेयर्ड साइकोलॉजिकल ड्रामा
entertainment
April 15, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?